फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   79 children at the school are forced to drink cold water, and prayers are being held in the open.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल में 79 बच्चे ठंडा पानी पीने को मजबूर, खुले में हो रही प्रार्थना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
79 children at the school are forced to drink cold water, and prayers are being held in the open.
22jjrp16- बेरी ​स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद - फोटो : अमर उजाला
बेरी। विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है लेकिन स्कूलों में इसकी पालना नहीं हो रही। बेरी के पाना चुल्याण में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-2 में ठंड में खुले में प्रार्थना हो रही है। स्कूल परिसर के अलावा अन्य कोई भी खुली जगह नहीं है। स्कूल में 79 छात्र-छात्राएं हैं जबकि 3 अध्यापिकों का स्टॉफ मौजूद हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी ठंडा पानी पीने को मजबूर हैं। गर्म या गुनगुना पानी करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। खिड़कियां और रोशनदान पूरी तरह से ठीक मिले। ठंड से बचाव के लिए इन्हें फिलहाल बंद रखा गया है।
विज्ञापन


शौचालय मिले बंद, बच्चों को दिया जा रहा टंकी का ठंडा पानी
जब स्कूल में छात्र-छात्राओं की व्यवस्था देखने के लिए गए तो शौचालयों पर ताला लगा हुआ था। स्कूल इंचार्ज से बात की गई तो उनका कहना था कि शौचालयों की रिपेयरिंग के चलते बंद किया हुआ है और दो नए शौचालयों की तैयार किए जा रहे हैं। वहीं बच्चों को टंकी से ठंडा पानी कैंपर में डालकर दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शौचालयों को रिपेयरिंग के चलते बंद किया गया है और स्कूल में दो नए शौचालयों भी बनवाएं जा रहे हैं। उनका काम अभी अधूरा है। काम पूरा होने के बाद चालू हो जाएंगे। रही बात बच्चों को पीने के पानी की तो गर्म पानी दे दिया जाएगा।

बबीता, इंचार्ज, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-दो

22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद

22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद- फोटो : अमर उजाला

22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद

22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed