{"_id":"608c5a548ebc3e8dad0e42a0","slug":"72-people-disobeyed-rules-nap-cut-challan-jhjhar-news-rtk606698865","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लोगों ने की नियमों की अवहेलना, नप ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लोगों ने की नियमों की अवहेलना, नप ने काटे चालान
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में मास्क न लगाने वाले दुकानदारों व ग्राहकों के चालान काटने का कार्य नगर परिषद की तरफ से किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीमों की तरफ से झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ में 72 लोगों के चालान काटे गए हैं। इन पर टीमों ने 35500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नगर परिषद की टीमें हर रोज दुकानदारों व ग्राहकों के मास्क न लगाने के चालान काटने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर परिषद की तरफ से जहां शहर में सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में नगरपालिका की टीमें लोगों के चालान भी काट रही हैं। नगर परिषद की टीमों ने वीरवार को बेरी में 6, बहादुरगढ़ में 47 व झज्जर में 19 लोगों के चालान काटे हैं।
- निरतंर चलाया जा रहा अभियान
तीनों शहरों में नगर पालिका व नगर परिषद की तरफ से टीमों का गठन किया हुआ है। जो बाजारों में जाकर मास्क का प्रयोग ने करने वाले लोगों के चालान काट रही है। एक व्यक्ति पर 500 रुपये जुर्माना किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नगर परिषद की तरफ से मास्क न लगाने वाले व नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। यह अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर