फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप

Fri, 24 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए वीरवार को राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला रेडक्रॉस कार्यालय से राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने केरल के लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक सहायता करने की अपील करते हुए कहा कि भयंकर बाढ़ की प्राकृतिक आपदा झेल रहे केरल के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद की जरूरत है। ऐसे समय में हर कोई व्यक्ति अपने आप को असहाय महसूस करता है। दूसरे लोगों की सहायता से ही ऐसी मुसीबत में फंसे लोगों को उभारा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन और अन्य संस्थाओं की मदद से जो राहत सामग्री भेजी गई है वह केरल के सभी लोगों को तो नहीं पर कुछ लोगों को जरूर राहत देगी। जल्द ही जिला से केरल के लिए और भी राहत सामग्री भेजी जाउगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति सीधे तौर पर भी केरल के लोगों के लिए मदद कर सकता है। इसके लिए केरल सरकार के डोनेशन डॉट सीएमडीआरएफ डॉट केरला डॉट जीओवी डॉट इन हैश डोनेशन लिंक पर जाकर मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली केरला हाउस भेजी गई राहत सामग्री में लगभग 1400 पीस कपडे़, 527 जोड़ी जूते व चप्पल, 290 किलो चावल, 250 किलो दाल, 100 किलो गेहूं, 500 किलो चीनी, 12 बॉक्स रोस्टेड चने, 47 बॉक्स बिस्किट, एक बॉक्स चिप्स, 65 लीटर कुकिंग आयल, 25 किलो पोहा, स्टील के बर्तन, दवाइयां, बाल्टी, मग और बैटरी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री की पहली खेप में उपायुक्त कायर्यालय, नगराधीश, सीडीपीओ, डीएफएससी, बिजली विभाग, नगर परिषद, रोडवेज, मार्केटिंग बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, सब्जी मंडी व्यापारी, मिल एसोसिएशन, मानकावास पिचौपा, रामलवास, अटेला, असावरी व खेडी बत्तर की खनन कंपनियां और क्रशर मालिकों का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अश्वनी मिश्रा, रोडवेज जीएम धनराज कुंडु, नगर परिषद सचिव रामकरण भारद्वाज और टैक्स सुपरिंटेंडेंट प्रशांत पराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed