{"_id":"5b008d114f1c1be7408b695f","slug":"71526762769-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 51 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 51 ने किया रक्तदान
Updated Sun, 20 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
बहादुरगढ़।
गांव डाबोदा खुर्द के ग्राम भारती मिडिल स्कूल में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट एडवाइजरी बोर्ड कैग भारत सरकार एवं हरियाणा बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल व संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि बाल कृष्ण गोयल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करके आप न केवल दूसरों का जीवन बचाते हैं बल्कि खुद को कैंसर, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं। यह दिल को मजबूत कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव करता है। इसलिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। डॉॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदय आघात से दूर रखता है। रक्तदान से खून पतला होता है जो कि दिल के लिए फायदेमंद है। स्कूल संस्थापक गुरचरण ने भी रक्तदान किया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका कृष्णा कटारिया, संजीवनी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा, अध्यापक शमशेर, अनीता मौजूद रहे।