फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों खरीद की शर्तें हटाने को सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

सरसों खरीद की शर्तें हटाने को सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद की शर्तें हटाने को सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
शर्तें हटाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सरसों खरीद की शर्तों को हटाने के लिए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजू मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम बाढड़ा के एसडीएम मनीष फौगाट को ज्ञापन सौंपा। राजू मान ने कहा कि किसानों पर कई तरह की शर्तें थोप दी गई हैं जो किसी तरह से न्यायोचित नहीं है। इसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। राजू मान ने कहा कि गत चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से वायदा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी पर सत्ता मिलते ही भाजपाई उसे भुला बैठी है। किसानों को उसकी फसल की लागत का दोगुना लाभ मिलना तो दूर अपनी फसल तक सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर बेचने के लाले पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई उच्चतम स्तर को छू रही है। इस कारण किसान की खेती पर लागत बेहद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों में गिरदावरी भी नहीं हुई है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में चल रहे किसानों के धरने का समर्थन किया बाद में मार्केटिंग बोर्ड के जिला एनफोर्समेंट अधिकारी श्यामसुंदर और सचिव सुमनलता से भी मुलाकात कर इन समस्याओं को रखा। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, रामपाल शर्मा, विजय सांगवान, सत्या लेघा, मोनू सांगवान, पवन मंदोला, धारानंद सनसनवाल, सुरेश साहुवास, बिल्लू, राजेश बेरला, ओमप्रकाश समसपुर, मंजीत मान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed