फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मीटिंग के दौरान गप्पे हांक रहे थे कर्मचारी, गुस्से में आकर डीसी ने दिए नोटिस के आदेश

मीटिंग के दौरान गप्पे हांक रहे थे कर्मचारी, गुस्से में आकर डीसी ने दिए नोटिस के आदेश

Tue, 28 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान गप्पे हांक रहे थे कर्मचारी, गुस्से में आकर डीसी ने दिए नोटिस के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रही डीसी सोनल गोयल का गुस्सा उस समय भड़क गया, जब मीटिंग स्थल के नजदीक ही चार कर्मचारी जोर-जोर से गप्पे हांक रहे थे। इस पर डीसी ने अपने पीए को तुरंत उनके नाम नोट जारी करने के आदेश दिए। जिस पर डीसी के गनमैन ने तुरंत दौड़कर उन कर्मचारियों का विभाग जाना। पूछताछ में पाया गया कि दो कर्मचारी बागवानी विभाग और दो कर्मचारी फूड एंड सप्लाई विभाग के हैं। जिस पर डीसी ने दोनों विभागों के अधिकारियों को भी इस बारे में डांट लगाई कि वे अपने कर्मचारियों को कुछ सिखाते नहीं हैं। डीसी की डांट पर दोनों अधिकारी बस इतना ही बोल पाए कि उक्त कर्मचारी तो उन्हें यहां छोड़ने के लिए आए थे, लेकिन यहीं पर रुक गए। इस पर डीसी ने कहा कि यहां तो कार्यक्रम को लेकर इतनी टेंशन हो रही है, इन्हें गप्प मारते हुए शर्म नहीं आ रही।

माइक सर्विस में नहीं आनी चाहिए खराबी
बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि माइक सर्विस के दौरान के किसी भी प्रकार की खराबी नहीं आनी चाहिए। अक्सर कार्यक्रमों के दौरान माइक में खराबी आती है, इसलिए साउंड वाले को पहले आगाह कर दिया जाए कि कार्यक्रम में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं, स्टॉल के दौरान स्टेडियम में गंदगी न फैले, इसलिए नपा सचिव को डस्टबीन रखवाने के लिए कहा तो सचिव ने डस्टबीन न होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। जिस पर टेंट सर्विस वाले को ही डस्टबीन लाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


हर प्वाइंट पर डीसी ने खुद किया वर्कआउट
तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए डीसी सोनल गोयल ने मीटिंग के दौरान पूरा वर्कआउट किया। मीटिंग के दौरान सभी विभागों को निर्देश देने के पश्चात डीसी ने कहा कि वे शाम सात बजे फिर से तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्टेडियम में आएंगी। किसी भी प्रकार की खामी नजर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल
28 नवंबर को मुख्य आयोजन स्थल जहांआरा बाग स्टेडियम में गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। जिसमें सरकारी विभागों के अलावा धार्मिक संगठन प्रदर्शनी लगाकर दर्शकों को जानकारी प्रदान करेंगे। 29 नवंबर बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ गीता का मेरे जीवन पर प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा। जिसमें विद्वान व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ गीता के महात्मय पर प्रकाश डालेंगे। जबकि 30 नवंबर को दिल्ली गेट स्थित कुलदीप सिंह चौक से मेन बाजार, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड व शहीद लेफ्टिनेंट रविंद्र छिक्कारा चौक होते हुए जहांआरा बाग स्टेडियम तक गीता शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गीता शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों का बैंड भी रहेगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 27 नवंबर तक प्रदर्शनी स्थल पर अपनी-अपनी स्टालें स्थापित करने और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के लिए तत्परता से कार्य करें।

ये रहेगा आकर्षण का केंद्र
तीन दिवसीय गीता महोत्सव के लिए जहांआरा बाग स्टेडियम को गीतापुरम के तौर पर सजाया जा रहा है। गीता थीम पर आधारित प्रदर्शनी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, इस्कॉन बहादुरगढ़, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुरुकुल झज्जर, हस्तशिल्प, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन, जीयो गीता, स्वच्छ भारत मिशन, सौर ऊर्जा की बेहतरीन प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं हरियाणा की नगाड़ा पार्टी की धमक, जंगम शैली का संगीत, बीन की लहरियां और ऑरकेस्ट्रा से उठती संगीत की धुनें वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। गीता सार पर आधारित नाटय मंचन, बॉलीवुड कलाकार दीपक कपूर एंड पार्टी द्वारा ग्रुप डांस के साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा महोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा। वेद एंड दमन की जोड़ी के कृष्ण भक्ति पर आधारित भजन भी पहले दिन के कार्यक्रम को सजीव बना देंगे।

गीता महोत्सव फेसबुक पर रहेगा लाइव
डीआईपीआरओ झज्जर के माध्यम से लोग फेसबुक पर जिलास्तरीय गीता महोत्सव 2017 के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लाइव देख सकते हैं। यज्ञ और प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ सेमिनार, नगर शोभा यात्रा में भागीदारी निभाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग के दौरान एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, सीटीएम अश्विनी कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक, डीईओ सतबीर सिवाच व उमेश नंदवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


वर्जन
मीटिंग के दौरान कुछ कर्मचारी गप्प मारकर डिस्टर्ब कर रहे थे। जिन्हें नोटिस देने के लिए सीटीएम को आदेश दिए हैं। चारों कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया है, जिसमें दो बागवानी व दो फूड एंड सप्लाई विभाग के हैं। गीता जयंती कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- सोनल गोयल, डीसी, झज्जर।

- जहांआरा बाग स्टेडियम में डीसी कर रही थी गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
- स्टेडियम में 28 से 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed