फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चाक-चौबंद बंदोबस्त का दावा तार-तार, निकासी गेट पर चहेतों के लिए कृपा पात्र रहे पहरेदार

चाक-चौबंद बंदोबस्त का दावा तार-तार, निकासी गेट पर चहेतों के लिए कृपा पात्र रहे पहरेदार

Fri, 29 Sep 2017 12:41 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
चाक-चौबंद बंदोबस्त का दावा तार-तार, निकासी गेट पर चहेतों के लिए कृपा पात्र रहे पहरेदार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
जिला पुलिस की तरफ से दो दिन पूर्व बेरी के भीमेश्वरी देवी मेले में पुलिस के चाक-चौबंद बंदोबस्त होने के दावे किए गए थे। सप्तमी और अष्टमी के मेले में दिन और रात्रि के बाकायदा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। मेले में लगाई गई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कई स्थानों पर तो बिल्कुल चुस्ती और मुस्तैदी के साथ दिखाई दी, लेकिन कई एक स्थान ऐसे भी थे जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तो लगाई गई थी, लेकिन सुरक्षा की बजाए अपने चहेतों को बैक डोर से अपने चहेतों को एंट्री करवाते हुए नजर आए।
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के निकासी गेट पर अव्यवस्था का आलम था। यहां पर अष्टमी वाले दिन कोई महिला पुलिस कर्मचारी ही दिखाई नहीं दी। वैसे तो निकासी का यह गेट आमजन को मां भगवती के दर्शन कर लेने के बाद मंदिर से बाहर निकालने का था। निकासी गेट से श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन कर लिए जाने के बाद से निकाला भी जा रहा था, लेकिन इसी निकासी गेट यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए अपने चहेतों को लाभ देने में मददगार ज्यादा साबित हुआ। निकासी गेट की ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मचारी अपने चहेतों को बगैर लाइन के अंदर मां भगवती के दर्शन करने के लिए घुसाते हुए देखे गए। बाद में जब हंगामा हुआ तो उसके बाद ही इस पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन

वर्जन
मेले की व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिसकर्मियों को समय-समय पर कहा जाता है कि कोई भी अपने चहेतों को मंदिर में निकासी स्थान से इंट्री ना करवाएं, लेकिन अष्टमी के दिन पुलिसकर्र्मियों द्वारा अपने चहेतों के दर्शन करवाने का मामला संज्ञान में आया है। किसी के द्वारा लेकिन कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई भी श्रद्धालु इस बाबत लिखित में शिकायत देता है तो विभागीय कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय राय एसडीएम, मेला ऑलओवर इंचार्ज, बेरी

- निकासी गेट पर महिला पुलिस कर्मी भी दिखाई दी ड्यूटी से नदारद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed