{"_id":"59cc15614f1c1bae538b4c69","slug":"71506547041-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में खुशी, मानसी, एंजल व कन्नव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में खुशी, मानसी, एंजल व कन्नव प्रथम
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
हिंदी सुलेख में खुशी, मानसी, एंजल व कन्नव प्रथम
चरखी दादरी।
गांव चरखी स्थित आरईडी स्कूल में बुधवार को हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की हिंदी से संबंधित वर्ण विन्यास, वर्तनी, शब्दों की बनावट, मात्राओं, सुलेख व प्रस्तुतीकरण के सही मानदंडों से अवगत कराना था। कक्षा तीसरी से खुशी, वंशिका प्रथम, हितेश द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कक्षा चौथी से मानसी प्रथम, मनशिखा द्वितीय, नंदिनी व निखिल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांचवीं की एंजल व कन्नव प्रथम, दिव्या व महक द्वितीय और अन्नू व विनति तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य अनुपम गोयल ने छात्रों के हस्तलेखन की प्रशंसा कर उनको सुंदर हस्तलेख के महत्व से अवगत कराया।