फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेहड़ी वालों ने किया नप अफसरों की कार्रवाई का विरोध

रेहड़ी वालों ने किया नप अफसरों की कार्रवाई का विरोध

Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी वालों ने किया नप अफसरों की कार्रवाई का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद की टीम ने बुधवार की दोपहर जैसे ही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी संचालकों के चालान काटने पहुंची तो उसी दौरान रेहड़ी वालों ने अफसरों की इस कार्रवाई का विरोध कर दिया। यहां अधिकारियों के पहुंचते ही रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। जब दुकानदार अपना सामान समेटकर अंदर कर रहे थे तो इसी दौरान कर्मचारियों ने उनका सामान उठाना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों व कर्मचारियों के बीच वापिस सामान लेने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान काफी भीड़ मौके पर जुट गई। दुकानदारों ने कर्मचारियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर से सामान नहीं उठाने दिया। इसके बाद अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
रेहड़ी वालों का कहना था कि जब वे सड़क से काफी पीछे रेहड़ी लगा रहे हैं तो उनके चालान क्यों काटे जा रहे हैं। रेहड़ी वालों के काफी विरोध के बाद अफसरों को वापस लौटना पड़ा। बताया गया है कि 5-6 रेहड़ी वालों के चालान भी जरूर काटे गए हैं। दरअसल रेलवे रोड पर रेहड़ी वालों द्वारा सड़क पर काफी आगे तक रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण किया जाता है। इसके चलते बुधवार को नगर परिषद के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने रेलवे रोड के मुंहाने से अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी संचालकों के चालान काटने शुरू किए तो कुछ ने अपनी रेहड़ियों को सड़क से काफी पीछे कर लिया, लेकिन कुछ रेहड़ी संचालक इसके विरोध पर उतर आए। करीब 5-6 रेहड़ी वालों के चालान काटने के बाद जैसे ही टीम के कर्मचारी आगे बढ़े। तुरंत कई रेहड़ी वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध होते देख नप के अधिकारी अपनी गाड़ियों से उतरे और कर्मचारियों को रेहड़ी वालों का सामान उठाने के लिए कहा तो उन्होंने अफसरों के साथ धक्का-मुक्का भी की और सामान न उठाने की चेतावनी दी। साथ ही रेहड़ी वालों ने एसडीएम से मिलकर अपनी बात रखने के लिए कहा। इस पर नगर परिषद की टीम व अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा था निर्धारित स्थान न मिलने तक यहीं लगाओ रेहड़ी
रेहड़ी संचालक रोहित, सफीक, रमेश, रामजी, गोविंदा, रवि, उमेश, केसरी, वेद आदि ने कहा कि कुछ दिनों पहले एसडीएम व बाजार सुधार समिति के साथ उनकी एक मीटिंग होशियार सिंह स्टेडियम में हुई थी। जिसमें उन्होंने रेहड़ी लगाने के लिए निर्धारित स्थान की मांग की थी। रेहड़ी वालों ने बताया कि उन्होंने रेहड़ी लगाने के लिए पुराने लघु सचिवालय में स्थान मांगा था। जिस पर एसडीएम साहब ने कहा कि जब तक कोई निर्धारित स्थान नहीं मिल जाता, यहीं पर एक तरफ रेहड़ी लगाने के लिए कहा था। लेकिन इसके बावजूद भी नगर परिषद के अधिकारी उनके चालान काटकर उन्हें नाजायज रूप से परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान प्रक्रिया पर भड़के रेहड़ी वाले
बुधवार को नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के विरोध में रेहड़ी संचालक उतर आए और उन्होंने अधिकारियों को चालान न काटने के लिए चेताया। मगर अधिकारी अपनी इस कार्रवाई में लगे रहे। कुछ देर बाद जब अधिकारी नहीं मानें तो रेहड़ी वाले सड़क पर उतर आए और इसका विरोध करने लगे। चालान प्रक्रिया बंद न होने पर रेहड़ी संचालक भड़क उठे। इसके चलते अफसरों का उनके विरोध का सामना करना पड़ा।
कौन-कौन अधिकारी रहे टीम में शामिल
रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाने के चलते नप के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस टीम में एमई ओमदत्त, बीआई विवेक कुमार व एसआई सतपाल सैनी के अलावा कर्मचारी शामिल रहे। चार रेहड़ी वालों के चालान काटने के बाद रेहड़ी वालों का गुस्सा भी अचानक भड़क गया। चालान को लेकर रेहड़ी वालों व अधिकारियों के बीच काफी देर तक तनातनी हुई। यहां तक की रेहड़ी वालों व अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मगर बाद काफी संख्या में रेहड़ी संचालक व दुकानदार एकत्र हो गए, जिसके बाद अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से चले गए।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में नगर परिषद के एसआई सतपाल सैनी का कहना है कि बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद का दस्ता पहुंचा था और कई रेहड़ी वालों के चालान भी काटे गए हैं। हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की का अफसरों को सामना करना पड़ा। मगर नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि या तो दुकानदार व रेहड़ी संचालक अतिक्रमण करने से बाज आ जाए। अन्यथा उनके सामान को जब्त करने के साथ-साथ चालान भी काटे जाएंगे।


- कहा, इस बाबत एसडीएम से मिलेंगे
- नप अधिकारियों ने रेहड़ी वालों के काटे चालान
- चालान प्रक्रिया पर भड़के रेहड़ी वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed