फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7000 CCTV cameras will be in Jhajjar, security merchants, Jhajjar

7000 सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा शहर

Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
7000 CCTV cameras will be in Jhajjar, security merchants, Jhajjar
सीसीटीवी - फोटो : bureau

जिस प्रकार से महाभारत काल में संजय की आंखों ने महल में बैठे-बैठे ही सारे युद्ध का जायजा ले लिया था, अब उसी प्रकार से पुलिस प्रशासन द्वारा भी लूट, धोखाधड़ी और चोरी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए शहर भर में आंखें टिकाए रखने के लिए मुहिम जारी की है। इसका नाम ऑपरेशन संजय रखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही शहर करीब 7000 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। जल्द ही इस मुहिम को पूरा कर लिया जाएगा। अब तक शहर में 5000 के करीब सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं और जल्द ही शहर का हर चौक-चौराहा सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा।
विज्ञापन


कुछ ही महीनों के अंदर शहर में लूट, चोरी और धोखाधड़ी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले आराम से हाथ साफ करके निकल जाते हैं। इसका मुख्य कारण शहर भर में तीसरी आंख की कमी का होना ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां इतना जरूर है कि कुछ एक वारदातों में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली है, लेकिन शहर के हर चौक-चौराहे पर इनकी सुविधा न होने के कारण पुलिस के हाथ चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे थे। सीसीटीवी कैमरे लगने से व्यापारियों और शहर के लोगों को फायदा मिलने वाला है, साथ ही पुलिस के हाथों को भी मजबूती मिलने जा रही है।

अब पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के कारण शहर के व्यापारियों के मन में बना चोरी और लूटपाट की घटनाओं के भय का आलम भी काफी हद तक कम हो जाएगा है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही पूरा शहर सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा और हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

यह बोले व्यापारी
शहर के व्यापारियों राकेश अरोड़ा, जयपाल लांबा, गगन वर्मा, कुनाल वर्मा दुकानदार प्रेम पोपली, भवानी सिंह और धर्मबीर का कहना है कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रशासन की ओर से कई मर्तबा कोशिश की जा चुकी है, लेकिन देखरेख के अभाव में वारदात के बाद कैमरे की तरफ निगाह जाती है तो उनकी स्थिति काफी खस्ता होती मिली है, जो कि वारदात को कैच करने में असफल ही पाए गए हैं।

दिनदहाड़े बाजार से गुजर रही महिला के गले से चेन तोड़ ली जाती है और आरोपी आराम से वहां से फरार हो जाता है। रास्ते में जा रहे युवक के हाथ से फोन तक छीन लिया जाता है। शहर में एक ही रात में तीन घरों से सामान चोरी कर लिया जाता है और अगली रात फिर से किसी दूसरे मोहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया जाता है।

उनका मानना है इस मुहिम के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ा जा सकेगा और कैमरे लगने के बाद चोर के मन में पकड़े जाने का डर होगा और चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम भी लग सकेगी।

शहरवासियों और व्यापारियों से अपील
इस प्रकार की मुहिम में कुछ दायित्व शहर के लोगों और व्यापारियों का भी बनता है कि इन वारदातों पर लगाम कसने के लिए वे हमारा साथ दें। इसके लिए लगातार शहर वासियों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है, ताकि शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को रोका जा सके और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।

अब इस मुहिम में शहर के लोगों को साथ लेकर मुहिम को बल दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और दुकानदारों की मदद से ही कैमरे लगवाने का कार्य करवाया जा रहा है। जल्द ही शहर के हर चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल सीसीटीवी की जद में होंगे।

शहर के मुख्य चौक-चौराहे
पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मुहिम जारी की है, जिसमें मुख्य रूप से जल्द ही शहर का बाजार, सिलानी गेट, दिल्ली गेट, पुराना बस स्टैंड एरिया, छिक्कारा चौक, भगत सिंह चौक व हर स्कूल-कॉलेज के एरिया को इनकी निगरानी में रखने के साथ अन्य कई स्थानों को भी सीसीटीवी की निगरानी में होने की बात कही।


यह बोले एसपी
महाभारत के संजय के नाम पर ही इसका मुहिम का नाम ऑपरेशन संजय रखा गया है। जल्द ही शहर में 7000 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए जाएंगे। अब तक 5000 के करीब सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। इस मुहिम को बल देने के लिए शहरवासियों को भी पुलिस का साथ देना होगा।
जशनदीप रंधावा, एसपी झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed