फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   70 thousand rupees cheated from scrap under the pretext of Corona investigation

कोरोना जांच के बहाने कबाड़ी से ठगे 70 हजार रुपये

Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees cheated from scrap under the pretext of Corona investigation
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर गणपति धाम के नजदीक स्थित एक कबाड़ी से कार सवार दो अधेड़ 70 हजार की चपत लगा गए। आरोपी कोरोना जांच करने की बात कहकर दुकान में घुसे थे। इस बारे में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओमैक्स सिटी निवासी इसरार ने बताया कि उसकी गणपति धाम के नजदीक कबाड़ी की दुकान है। गत दिवस शाम के समय करीब 7 बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक कार में करीब 50 वर्षीय दो लोग आए। उनके मुंह पर मास्क था। उन्होंने उसका कोरोना सैंपल जांचने की बात कही। इसके बाद उसे पॉजिटिव बताया। आरोपियों ने कहा कि तूने नशा कर रखा है। दुकान की तलाशी लेनी पड़ेगी। इसके बाद आरोपियों ने उसके गल्ले से करीब 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये जांचने का बहाना बनाकर नोट नकली बताए और लेकर चल दिए। इस पर इसरार ने रुपये वापस करने की बात कही तो एक व्यक्ति ने उसके जेब में रुपये डाले और चले गए। उनके जाने के बाद जब रुपये गिने तो करीब 40 हजार निकले। पुलिस ने इसरार की शिकायत पर ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed