{"_id":"5cb38b01bdec220c2c2a2753","slug":"61555270401-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर हुआ गामड़ी रोड, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर हुआ गामड़ी रोड, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हीरा चौक से महेंद्रगढ़ रोड की ओर जाने वाली दो किलोमीटर लंबा गामड़ी रोड पर गड्ढों की भरमार है। 1995 में बनी यह सड़क अब जवाब दे चुकी है। लोगों ने नगर परिषद से इसके पुन: निर्माण की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां से प्रतिदिन दो से ढाई हजार वाहन चालक गुजरते हैं और खस्ताहाल सड़क केचलते उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि वो कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
लोगों ने बताया कि इस मार्ग के खस्ताहाल में होने की शिकायत के बाद नप टीम ने यहां पेच वर्क जरूर किया था लेकिन कुछ दिन बाद ही हालात पहले जैसी हो गई। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पेचिंग कार्य कराने की बजाय नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है और नगर परिषद को लोगों की परेशानियों की तरफ ध्यान देना चाहिए। लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक साल से यह सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है और इस पर डाली गई तारकोल की लेयर ही कई जगहों से गायब है।
लोगों ने बताया कि यह सड़क हीरा चौक को गामड़ी क्षेत्र होते हुए महेंद्रगढ़ चौक व लोहारू चौक रोड से जोड़ती है। इसके अलावा झोझूकलां सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण शहर आने के लिए भी इस सड़क से गुजरते हैं। लोगों ने रविवार को नगर परिषद की अनदेखी पर रोष जाहिर किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खस्ताहाल सड़क मार्ग का पुन: निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय निवासी कमल, रमेश, विनोद, प्रदीप, बर्षा, माया, मुन्नी, सुनीता आद ने बताया कि इस सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। उन्होंने बताया कि अब गड्ढे गहरे होते जा रहे हैं और बारिश के समय पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानियां होंगी। लोगों ने बताया कि टूटी सड़क पर संतुलन खोकर कई दुपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की अनदेखी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।