फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली निगम के बनाए बजट को नगर परिषद ने किया मंजूर, एक करोड़ की लगात से हटेंगे हाईटेंशन तार

बिजली निगम के बनाए बजट को नगर परिषद ने किया मंजूर, एक करोड़ की लगात से हटेंगे हाईटेंशन तार

Wed, 27 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के बनाए बजट को नगर परिषद ने किया मंजूर, एक करोड़ की लगात से हटेंगे हाईटेंशन तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। वेस्ट जुआं ड्रेन प्रोजेक्ट में बाधा बन रही हाइटेंशन लाइनों को बहुत जल्द ही शिफ्ट करवा दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बनाए गए करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये के बजट को नगर परिषद ने मंजूूरी दे दी है। ड्रेन के किनारे 11 मीटर लंबे करीब 150 पोल बदले जाएंगे। साथ ही एल्यूमीनियम की 6 हजार मीटर तार, एचएलपीई की 300 एमएम की 5 हजार मीटर तार व करीब 3 हजार मीटर एबीसी केबल बदली जाएगी। साथ ही यहां पर लगे हुए ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। उन्हें ड्रेन के किनारे ही दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। नप चेयरपर्सन शीला राठी के निर्देश पर इस राशि का चेक भी तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही बिजली निगम को सौंप दिया जाएगा। चेक देने के साथ-साथ निगम से इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग भी की जाएगी, ताकि ड्रेन के प्रोजेक्ट को समयावधि में पूरा किया जा सके। गौरतलब है कि 66 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में ड्रेन के किनारे 11 केवी हाइटेंशन लाइनें लगी हुई हैं। ये लाइन ड्रेन के प्रोजेक्ट में बाधा बनी हुई हैं। इन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए नगर परिषद ने बिजली निगम को पत्र लिखा था, जिस पर निगम ने इन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए खर्च देने की मांग रखी थी। बाद में नप ने बिजली निगम से एस्टीमेट मांगा था। निगम ने करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार करके नप को जमा कराया था। इस एस्टीमेट पर कार्रवाई करते हुए नप की ओर से बुधवार को यह राशि न केवल मंजर कर दी बल्कि इस राशि का चेक भी बिजली निगम के नाम से बना दिया, जिसे एक-दो दिन में निगम अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सांखोल से लेकर सेक्टर 9 बाईपास तक की सभी हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।

नगर परिषद की ओर से बिजली निगम की ओर से बनाए गए एस्टीमेट पर बजट मंजूर कर दिया गया है। बिजली की लाइटों को शिफ्ट करने के लिए करीब सवा करोड़ की राशि खर्च होगी। इसका चेक भी तैयार कर दिया गया है, जिसे जल्द ही बिजली निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

शीला राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

हमने एस्टीमेट बनाकर नगर परिषद को जमा करवा रखा है। अब तक चेक नहीं मिला है। जैसे ही एस्टीमेट की राशि व लाइन शिफ्ट करने के लिए जगह दे दी जाएगी, वैसे ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंहरोहा, एसडीओ, बिजली निगम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed