{"_id":"5c968967bdec2214046ef804","slug":"61553369447-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस विस से हारे थे, वहां पर ही गाड़ेंगे खूंटा: धनखड़ 20-31-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस विस से हारे थे, वहां पर ही गाड़ेंगे खूंटा: धनखड़ 20-31-30
विज्ञापन
जिस विस से हारे थे, वहां पर ही गाड़ेंगे खूंटा : धनखड़
झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले के बड़े गांव मातनहेल से चुनावी बिगुल बजाएंगे। आगामी चुनाव लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम की यह पहली रैली होगी, जिससे भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी प्रचार की विधिवत शुरुआत करेगी। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में प्रेस वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी। मातनहेल में 28 मार्च को होने वाली रैली को लेकर ओपी धनखड़ ने वजह बताई कि जिस विस में हारे थे, सबसे पहले वहीं पर खूंटा गाड़ेंगे। इसी उद्देश्य से झज्जर विधानसभा के मातनहेल को रैली के लिए चुना गया है।
धनखड़ ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मातनहेल से हरियाणा का चुनावी बिगुल बजेगा। कृषि मंत्री ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए प्रेस वार्ता का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने बताया कि सीएम मनोहर लाल लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए बादली, बेरी, झज्जर व कोसली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मातनहेल रैली में अपना संदेश देंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, एचएयू प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, मार्केट कमेटी झज्जर चेयरमैन लीलू पहलवान, नप चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी, जिप वाईस चेयरमैन योगेश सिलानी, अनूप अहलावत, गोसेवा आयोग सदस्य संत सुरेहती, मनोज जांगड़ा मंडल अध्यक्ष झज्जर समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे
नहीं होगा किसी दल से गठबंधन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी कैडर आधारित पार्टी है। इसमें सभी दस सीटों पर दमदार उम्मीदवार मौजूद है। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन केवल प्रदेश की जनता से है। प्रदेश की जनता भाजपा को सभी दस सीटें जीताकर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है। दूसरे दलों से आ रहे नेताओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कोई भाजपा की विचारधारा के साथ चलना चाहे तो आ सकता है।