फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वीर रस के काव्यपाठ के साथ माथे पर तिलक लगा मनाया होली मिलन समारोह

वीर रस के काव्यपाठ के साथ माथे पर तिलक लगा मनाया होली मिलन समारोह

Thu, 21 Mar 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
वीर रस के काव्यपाठ के साथ  माथे पर तिलक लगा मनाया होली मिलन समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ की पहल पर क्षेत्रवासियों ने झज्जर की नई अनाज मंडी में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस बार होली वीर सैनिकों को समर्पित करते हुए वीरों के नाम होली समारोह हुआ। कार्यक्रम में वीर रस के कवियों ने अपने काव्य पाठन से माहौल को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। समारोह में पहुंचे कवियों में गजेंद्र सोलंकी, राजेश चेतन, श्रीकांत, सुदीप भोला, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी आदि शामिल हुए। बॉलीबुड सिंगर गजेंद्र फौगाट ने शहीद भगत सिंह को समर्पित देश भक्ति गीत गाया तो मौजूद दर्शक देश भक्ति के जज्बे और जुनून के साथ झूमने लगे। इस मौके पर गजेंद्र फौगाट ने ये देश है वीर जवानों का गाना गाया तो ऐसा लगा पूरा माहौल ही देश भक्ति और वीर रस में समा गया है। उसके बाद एक शाम तो होनी चाहिए नाम शहीदां नै- सबतै पहल्यां करलयो थम प्रणाम शहीदां नै...से शुरुआत करके उन्होंने वीरों को नमन किया। फौगाट ने कहा कि असल होली तो शहीदों द्वारा मां भारती के लिए न्योछावर खून के रंग को नमन करके ही मनाई जा सकती है। उन्होंने उपस्थित मंत्री ओपी धनखड़ समेत सब झज्जर वासियों को इस आयोजन में शिरकत करने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को करनी है तो रीस करो भगत सिंह सरदार की सुनाकर मंच पर दर्शकों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में आनंद सागर, मनीष चेयरमैन, बिजेंद्र मांडोठी, प्रेम सुबाना, पवन छिल्लर सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed