फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोहरे के चलते चार ट्रेनें रही लेट, सुबह के समय दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर रेंगकर चली बसें

कोहरे के चलते चार ट्रेनें रही लेट, सुबह के समय दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर रेंगकर चली बसें

Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते चार ट्रेनें रही लेट, सुबह के समय दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर रेंगकर चली बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोहरे के चलते सोमवार को चार ट्रेनें निर्धारित समय से तीन घंटे तक लेट रही। सुबह के समय दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसें भी कोहरे की अधिकता से निर्धारित से बहुत कम स्पीड से चलीं। इस कारण दिनभर बसों का टाइम टेबल गड़बड़ाया रहा। कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान में भी रविवार के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग का एक जनवरी से छुट्टी करने का फैसला हाड़ कंपाने वाली ठंड नौनिहालों पर भारी पड़ रहा है। उन्हें ठंड के बावजूद स्कूल जाना पड़ रहा है।
सोमवार को इस सर्दी का सबसे अधिक कोहरा देखा गया। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे की अधिकता होने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। इसके चलते सड़कों पर वाहन तो रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें रफ्तार नहीं भर पाई। हिसार और रेवाड़ी की तरफ से आने वाली चार ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से चली। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन परिसर पर बैठक इंतजार करना पड़ा। वहीं, विद्युतीकरण कार्य के चलते रेवाड़ी-गंगानगर और गंगानगर रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन रेलवे विभाग ने रद्द कर दी। यह ट्रेन आज भी रद्द ही रहेगी। वहीं, कोहरे के चलते परिवहन सवाओं का टाइम टेबल भी प्रभावित हुआ। सुबह के समय दिल्ली और चंडीगढ़ रूटों पर चलने वाली चार बसें भी निर्धारित समय से 20 मिनट से आधा घंटा देरी से गंतव्य स्थान पर पहुंची। इसका असर दिनभर इनकी ट्रिप पर देखा गया। हालांकि सुबह करीब 11 बजे सूर्य देव के दर्शन के चलते कोहरे का असर कुछ देर बाद ही खत्म हो गया और अन्य रूटों पर चलने वाली बसों का टाइम टेबल इससे प्रभावित नहीं हुआ। ठंड का असर सोमवार को बाजार पर भी देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही बाजारों में चहल-पहल नजर आई। व्यापारियों की मानें तो ठंड और कोहरे की अधिकता का असर अब बाजार पर भी पड़ने लगा है। पिछले दस दिनों में शहर के व्यापार में 20 प्रतिशत तक कमी आई है। ठंड के चलते सरकारी दफ्तरों में भी लोगों की भीड़ कम हो गई है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट
गाड़ी संख्या कहां से कहां कितने घंटे लेट
54784 रेवाड़ी-बठिंडा ढाई घंटे
54792 भिवानी-मथुरा दो घंटे
54835 हिसार-रेवाड़ी एक घंटे
54787 भिवानी-रेवाड़ी तीन घंटे

विद्युतीकरण के चलते ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा ने बताया कि रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण कार्य अंतिम चरण में है। इसके चलते रेवाड़ी- गंगानगर गाड़ी संख्या 54751 व गंगानगर-रेवाड़ी गाड़ी संख्या 54752 सोमवार को रद्द रही। उन्होंने बताया कि ये दोनों गाड़ियां 25 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण कार्य के चलते मंगलवार को जयपुर-हिसार गाड़ी संख्या 59721 और हिसार-जयपुर गाड़ी संख्या 59722 भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिनों में ये रहा है जिले का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
19 22 06
20 22 05
21 21 04
22 21 06
23 22 07
24 21 05


शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक हमने स्कूलों का टाइम टेबल पहले ही बदलकर साढ़े नौ से तीन बजे तक कर रखा है। एक जनवरी से स्कूलों की छुट्टियां करने के हमें आदेश मिल हैं। - कुलदीप फौगाट, डिप्टी डीईओ

कोहरे के चलते चार ट्रेनें निर्धारित समय से देरी पर स्टेशन परिसर पहुंची है। मंगलवार को विद्युतीकरण कार्य के चलते चार ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।
सत्यवान लांबा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed