फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शोपीस बन कर रह गई हैं ट्रैफिक सिग्नल लाइटें

शोपीस बन कर रह गई हैं ट्रैफिक सिग्नल लाइटें

Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शोपीस बन कर रह गई हैं ट्रैफिक सिग्नल लाइटें

विज्ञापन
बहादुरगढ़। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शहर के चार स्थानों पर लगाई गई ट्रैफिक सिग्नल लाइटें एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं चल पाई हैं। साढ़े 18 लाख की लागत से लगाई गईं ये लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई हैं, अभी तक इन लाइटों का टाइम ही सेट नहीं हो पाया है।
दिल्ली से सटा होने के कारण बहादुरगढ़ में यातायात बढ़ रहा है, जाम की समस्या भी बनीं रहती है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शहर में जो ट्रैफिक लाइटें लगाई गईं वे अभी तक ढंग से चालू नहीं हो पाई हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट राहुल मंडोरा ने नगर परिषद में आरटीआई लगाकर ट्रैफिक लाइटों के संबंध में जानकारी मांगी थी। अब जवाब आया है। जानकारी मिली कि 10 नवंबर 2017 को शहर के चार स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाई गईं। ये स्थान झज्जर मोड़ चौक, रेलवे मोड़, नाहरा-नाहरी मोड़ और बादली चुंगी हैं। इन लाइटों पर 18 लाख 49 हजार 700 रुपये की राशि नगर परिषद ने खर्च की।
विज्ञापन


एक साल से शोपीस
पिछले साल नवंबर में लगीं लाइटों को अब एक साल से ज्यादा समय हो गया है। इन लाइटों ने एकाध बार बीच में काम भी किया, लेकिन ये व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाई। फिलहाल चारों स्थानों पर ये लाइटें नहीं चल रहीं। यातायात व्यवस्था वहीं पुराने ढर्रे पर चल रही है। बकौल राहुल, लाखों रुपये खर्च कर लगवाई गईं लाइटों का एक साल बाद भी काम न करना लापरवाही को दर्शाता है। इनसे पहले भी वर्ष शहर में लाइटें लगवाई गईं थी, अनदेखी के कारण वे चल नहीं पाई और जर्जर हो गई। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, इन्हें सुचारू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइटों में खराबी नहीं है, बस टाइम सेट नहीं है। इंजीनियर को बुलाकर टाइम सेट कराया जाएगा, जल्द ही इन्हें सुचारू ढंग से चालू कराया जाएगा।
-सतीश कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed