फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सामाजिक संगठनों ने शुरू की अनाथालय व वृद्घाश्रम सेवा

सामाजिक संगठनों ने शुरू की अनाथालय व वृद्घाश्रम सेवा

Mon, 12 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों ने शुरू की अनाथालय व वृद्घाश्रम सेवा
चरखी दादरी में अनाथालय और वृद्धाश्रम सेवा शुरू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रोहतक की संस्था जन सेवा संस्थान की ओर शहर के दिल्ली- रोहतक बाईपास स्थित गोशाला परिसर में रविवार को अनाथालय व वृद्धा श्रम शुरू किया गया। इसमें जनसेवा संस्थान संस्थापक एवं संचालक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद महाराज का सानिध्य रहा और कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एजुकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार बंसल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यश जैन व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अर्जुन देव शर्मा , नवीन जैन रोहतक व अनिल गुलिया मौजूद रहे। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद ने रिबन काट कर अनाथ व वृद्धाश्रम शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा संस्था के प्रयासों से जींद, कलानौर, झज्जर, घरौंडा, बहादुरगढ़ में भी आश्रम चलाए जा रहे हैं। अब चरखी दादरी शहर में संस्था यह आश्रम शुरू किया गया है। चरखी दादरी आश्रम में 50 मानसिक दिव्यांगों की सेवा शुरू की गई है।

अग्रवाल सभा प्रधान एवं समाजसेवी बलराम गुप्ता ने बताया कि आश्रम में 12 सेवादार लगाए गए हैं। बलराम गुप्ता ने बताया कि आश्रम के भवन में 24 कमरे हैं। कोई भी बेसहारा, मानसिक दिव्यांग, निशक्त, वृद्ध इस आश्रम में रह सकता है। मुख्य अतिथि यश जैन ने कहा कि जन सेवा संस्थान का यह सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मानस गीता ज्ञान मंदिर ट्रस्टी गंगाराम बिरोहडिय़ा, वयोवृद्ध समाज सेवी लख्मीचंद बधवानिया, रामगोपाल चेतनपुरिया, वीरेंद्र मितल, शिवचरण बौंदिया , समाजसेवी जगदीश आदमपुरिया, शिव नारायण , गोशाला प्रधान शिव कुमार गर्ग ,शंकर बंसल ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, सुरेश कुमार गर्ग, कैलाश रिटोलिया, सत्यनारायण गुप्ता, सुनील मंगला, सत्यनारायण समसपुरिया, ओमप्रकाश कानेजर, राजकुमार कलियाणा, मुकेश, रोहतक से लोकेश जैन , मनीष मितल, कृष्ण प्रणामी मंदिर चरखी दादरी से साध्वी कौशल महाराज, प्रयास वेलफेयर सोसायटी प्रधान सुमित सुहाग, युवा जागृति मंच से धीरज जैन, ताईक्वांडो जिला खेल संघ प्रधान सुदेश वर्मा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रोशनी शर्मा, समाज सेवी सुनील खुडानिया, मोहनलाल बामलिया, वैश्य एजुकेशन सोसायटी चरखी दादरी के पूर्व प्रधान राधेश्याम गर्ग, विजय गर्ग, रेखराज देवसरिया, विष्णु चेतनपुरिया, मांगेराम चरखी, राजेश चरखी, स्वर्ण गुप्ता, आचार्य गौरव दीक्षित, प्रदीप , पंजाबी सभा से अनिल बाले, रामदयाल पाहवा, अनिता अरोड़ा, कृष्णा धवन, राजेश सोनी, शुभम शर्मा, सुबोध गर्ग, रजत ऐरन, पवन दिल्लीवान, राधेश्याम दुबलधनिया, महेंद्र ऐरन, मितेश कान्होरिया, राजेश, विनोद गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed