फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   61 villages of Jhajjar division lit up

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर डिवीजन के 61 गांव हुए जगमग

Thu, 21 Nov 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
61 villages of Jhajjar division lit up
20jjrp17- झज्जर। शहर में ​स्थित बिजली घर। संवाद
झज्जर। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत झज्जर डिवीजन के 61 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस डिवीजन के कुल 35 फीडरों में से अब तक 34 फीडरों का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें से 20 फीडर 24 घंटे के लिए चल रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना की शुरुआत 2015 में की थी। झज्जर डिवीजन में चार सब डिवीजन है, जिसमें सिटी, सब अर्बन, माछरोली और बादली शामिल हैं। इसमें करीब 110 गांव आते हैं, जिसमें से 61 गांवों को जगमग योजना का लाभ दिया जा रहा है। झज्जर डिवीजन में 35 फीडर हैं, जिनमें से 34 फीडरों का कार्य पूरा कर लिया गया है। एक फीडर कार्य अभी बचा हुआ है।
विज्ञापन

सिलानी और नया गांव के लोगों ने अपने मीटर घर से बाहर लगवाने से मना कर दिया था, जिसके चलते उस फीडर का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इन 34 फीडरों में 20 फीडर 24 घंटे के लिए चलते हैं, जिसके तहत गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में मिल रही 24 घंटे बिजली
अब तक झज्जर डिवीजन के खखाना, गिजाडौद, जाहिदपुर, उटलौधा, पाटौदा, अमादलपुर, तलाव, खेड़ी-खुम्मार, रईया, हसनपुर व अन्य कई गावों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जिन गांवों में अब तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है। उनका कार्य भी जारी है। पहले गांव में बहुत ही कम बिजली आती थी, लेकिन जब से इस योजना की शुरूआत हुई तक से गांवों में भी लोगों को 24 घंटे के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।




म्हारा गांव जगमग योजना के तहत अब तक झज्जर डिवीजन के 61 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। 35 में से 34 फीडरों का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिनमें से 20 फीडर 24 घंटे के लिए चल रहे है।
- प्रदीप कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
- प्रदीप कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed