{"_id":"67312054a1c3fe51710944b7","slug":"60-feet-wide-road-10-feet-remains-due-to-encroachment-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110974-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 60 फीट चौड़ा रोड, अतिक्रमण से रह जाता है 10 फीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 60 फीट चौड़ा रोड, अतिक्रमण से रह जाता है 10 फीट
Mon, 11 Nov 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : रेलवे रोड पर रविवार को लगा जाम व सड़क पर चलता व्यक्ति। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के बाजारों में जाम के हालात त्योहारों के बाद भी नहीं बदले हैं। सड़क के दोनों तरफ लोगों की ओर से गलत तरीके से वाहन पार्क किए जाने से यह समस्या बनी रहती है। इस दिशा में यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई करना तो दूर, रेलवे रोड पर कोई पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आता। ऐसे में लोग अपने हिसाब से वाहनों को पार्क करते हैं और खरीदारी के लिए निकल पड़ते हैं। इसके बाद सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शहर के रेलवे रोड करीब 60 फुट चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से लोगों को सड़क के बीचों-बीच चलने पर मजबूर होना पड़ता है। स्थिति यह रहती है कि 10 से 15 फुट का रास्ता भी वाहन चालकों को नहीं मिल पाता। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर रविवार को भी इसी तरह के हालात बने रहे। दुकानदार 10-10 फुट तक अतिक्रमण करते हैं और वाहन चालक सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर जाते हैं।
पिछले दिनों प्रशासन की ओर से रेलवे रोड पर वाहनों की पार्किंग के लिए सफेद पट्टी खींची गई थी, लेकिन इस पट्टी के आगे तक अस्थायी कब्जे हैं। शहरवासी मुकेश कुमार, सुशील शर्मा, अमित शर्मा, रविंद्र लठवाल ने बताया कि कई बार तो स्थिति यह होती है कि रेलवे और दिल्ली रोहतक रोड से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड व अन्य इमरजेंसी वाहनों को निकलने में भी काफी समय लगता है। सायरन बजता रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी इन वाहनों को रास्ता नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान रेलवे रोड पर एक भी यातायात पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। केवल चालान करने की कार्रवाई की जाती है। जाम खुलवाने पर कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर हर समय यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। सड़क पर गलत तरीके से वाहनों को पार्क करने वालों के चालान किए जाते हैं। यदि फिर से ऐसी समस्या बन रही है तो इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -विकास कुमार, एसएचओ टै्रफिक बहादुरगढ़।