फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6 wrestlers won medals, welcomed in the arena

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 पहलवानों ने जीते पदक, अखाड़े में किया स्वागत

Sat, 27 Jul 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
6 wrestlers won medals, welcomed in the arena
-फोटो 53 : विजेता खिलाड़ियों का अखाड़े में पहुंचने पर किया गया स्वागत।
बहादुरगढ़। पंचकूला में 19 से 22 जुलाई तक हुई राज्य स्तरीय इंटर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में छारा के लाला दीवान चंद आधुनिक कुश्ती एवं योगा केंद्र के 6 पहलवानों ने पदक जीते हैं। पदक जीतकर लौटे पहलवानों का अखाड़े में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अखाड़ा के संचालक आर्य वीरेंद्र दलाल ने बताया कि पुरुषों के सीनियर वर्ग के 97 किलोग्राम भार वर्ग में शेखर ने गोल्ड, 55 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन में अंकित ने गोल्ड, हेवी वेट 125 किलोग्राम के फ्री स्टाइल में साहिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों के सब जूनियर वर्ग में हुए मुकाबले में 71 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल में हरीश ने कांस्य, 60 किलोग्राम फ्री स्टाइल में तुषार ने कांंस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महिलाओं के सीनियर वर्ग में 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल मुकाबले में प्राची ने कांस्य पदक हासिल किया। अखाड़े में पहुंचने पर संचालक आर्य वीरेंद्र छारा व कुश्ती कोच सागर दलाल, बिजेंद्र कुमार, राकेश अहलावत, अमित सैनी और ब्लॉक समिति सदस्य आर्य प्रमोद, दलेल मातन, अनेन्द्र आर्य, लक्ष्मण गिरावड़, देवराज छारा, अशोक शास्त्री, सतबीर महराणा व अन्य पहलवानों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही खिलाड़ियों केा भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। आर्य वीरेंद्र दलाल ने पहलवानों को सामाजिक बुराइयों व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed