फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   58th Senior National Kho-Kho Competition will be held in Haryana

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा में होगी 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता

Sun, 27 Jul 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 27 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
58th Senior National Kho-Kho Competition will be held in Haryana
26jjrp19- झज्जर। हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो संघ की बैठक में मौजूद सदस्यगण। स्रोत- आयोजक
साल्हावास। हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के महासचिव महेंद्र कंबोज व पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर सिंह यादव ने बताया कि भारतीय खो-खो महासंघ से हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ को मान्यता मिल चुकी है। अब हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ भारतीय खो-खो महासंघ के नेतृत्व में जनवरी 2026 में 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा में खो-खो खिलाड़ियों के लिए प्रो खो-खो लीग का आयोजन किया जाएगा ताकि हरियाणा में खो-खो खिलाड़ियों को भी एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सकें।
विज्ञापन

यह चर्चा गुरुग्राम में हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के राज्य प्रधान एवं भारतीय खो-खो महासंघ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ की वार्षिक आम बैठक में हुई। इसमें साल्हावास क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के सभी पदाधिकारियों और सभी जिलों के प्रधान व महासचिव ने भाग लिया।
विज्ञापन

एमेच्योर खो-खो संघ झज्जर के प्रधान सतेंद्र कादियान व महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि वार्षिक आम बैठक में 2025 की राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर वर्ग के लिए जिला सोनीपत और सीनियर वर्ग राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जिला रोहतक में करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा अध्यक्ष जवाहर सिंह यादव ने हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ को आश्वासन दिया कि हरियाणा में खो-खो खेल को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय और खेल को आगे बढ़ने का जो भी प्रयास होगा उसको वह पूरा करेंगे। इस अवसर पर सुभाष रूहिल, जसवंत हुड्डा, अशोक, मंदीप, ब्रिजभान, बलवंत सिंह, रमेश चंद्र, उपेंद्र राणा, अजीत, सूरत सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed