{"_id":"6576048cf4f4f8581d0b6220","slug":"55-thousand-577-children-swallowed-two-drops-of-polio-vaccine-jhjhar-news-c-17-1-roh1018-312105-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 55 हजार 577 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दो बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 55 हजार 577 नौनिहालों ने गटकी पोलियो की दो बूंद
Mon, 11 Dec 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन जिले में लगभग 55 हजार 577 नौनिहालों ने पोलियो की खुराक गटकी। स्वास्थ्य विभाग का 1 लाख 23 हजार 637 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 615 टीम, 135 मोबाइल टीम व 21 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है।
रविवार को जिले की सभी सीएससी, पीएचसी धर्मशालाओं, चौपाल में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि हमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पोलियो बूथ तक जरूर आना चाहिए। 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। पहले दिन सभी टीमें बूथों पर दवा पिलाई गई है। अब दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं डाॅ. बसंत दूबे उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमें अपना कार्य कर रही हैं, इसमें जनता के सहयोग की जरूरत है।
पोलियो की दो बूंद बच्चों को जरूर पिलाए : भावना
प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत अर्बन प्राईमरी हेल्थ सेंटर सीताराम गेट पर समाजसेवी बहन कुमारी भावना संचालिका ब्रह्मकुमारी आश्रम झज्जर द्वारा की गई। उन्होंने सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रेरित किया। अभियान की शुरुआत में सभी बूथ सुपरवाईजर, डॉ. रवि गोदारा, डॉ. रोबिन, आचार्य बलदेव, सतपाल शर्मा, कविता गुलिया नर्सिंग आफिसर, रेनू नर्सिंग आफिसर, वीरेंद्र फार्मेसी आफिसर, शिव कुमार, जय सूर्या, संदीप उपस्थित रहे। इस मौके पर डाॅ. निहारिका नोडल अधिकारी अर्बन व डॉ. जय कुमार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज भी शुभारंभ के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले दिन 10 हजार 37 को पिलाई गई पोलियो की दवा
बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 10 हजार 37 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शहरी क्षेत्र में डॉ. मधुप सेठी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पोली क्लीनिक सेक्टर-9 बहादुरगढ़ ने इसकी शुरुआत की। शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारी डॉ. सुंदरम व पोलियो इंचार्ज गगन जैन रहे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुप सेठी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 33500 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में 115 बूथ बनाए गए हैं। जबकि 18 मोबाइल टीमें हैं और चार ट्रांजिट टीमें हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलानी में पिलाई दो बूंद जिंदगी की
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलानी के अंतर्गत आने वाले सभी ईट-भट्ठों, नवनिर्माण भवन, सहवाग स्कूल, जिला कारागार, रणवीर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, आनंद कुमार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता व रोहतास, विकास आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। बुजुर्ग सूबेदार रामहेर चाहार ने दवा के प्रति लोगों को जागरूक किया।