फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   55 athletes from Haryana will participate in the National Games

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल गेम्स में हरियाणा के 55 एथलीट लेंगे भाग

Sun, 22 Oct 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
55 athletes from Haryana will participate in the National Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गोवा में आयोजित होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के 22 पुरुष और 33 महिला एथलीट सहित कुल 55 एथलीट भाग लेंगे। ये खिलाड़ी 29 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रदर्शन करेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि नेशनल गेम्स गोवा में 55 एथलीट खिलाड़ी लेंगे और 5 टीम आफिशियल टीम के साथ नियुक्त किए गए हैं। पुरुष वर्ग में विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर दौड़, कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़, अमन चौधरी कुरुक्षेत्र एवं मनजीत रामेश्वर हिसार 1500 मीटर दौड़, अजय झज्जर 5000, गुरप्रीत अंबाला 5000 और 10000 मीटर दौड़, हरीश भिवानी 10000 मीटर दौड़, गौरव रोहतक और जशन सिंह दूहन पंचकूला 400 मीटर हर्डल इवेंट, बालकिशन भिवानी और शंकर लाल भिवानी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट, निर्भय सिंह भिवानी, सचिन सुहाग रोहतक डिस्कस थ्रो, अजय कुमार पानीपत पोलवालट, इंद्रजीत सिंह भिवानी शाटपुट, अजय कुमार सोनीपत, गौरव कुमार सोनीपत हैमर थ्रो, हरदीप भिवानी, संदीप कुमार सांगवान महेंद्रगढ़ 20 किलोमीटर रेस वाक और मोहित पानीपत डैकथलान इवेंट में भाग लेंगे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में नैंसी झज्जर और हिमांशी झज्जर 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ में निर्मला श्योराण झज्जर, हिमांशी मलिक रोहतक और किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा रोहतक 800, 1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़, सोनिका भिवानी 10000 दौड़, नन्ही हिसार और सम्मी भिवानी 400 मीटर हर्डल इवेंट, प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट, पूजा फतेहाबाद और रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, मीमांसा दहिया करनाल और रेणु ग्रेवाल भिवानी ट्रिपल जंप, पोलवालट इवेंट में निधि करनाल और वंशिका घनघस भिवानी, मनप्रीत कौर अम्बाला और शिक्षा चरखी दादरी शाट पुट, श्वेता सिंह सोनीपत और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो, रेणु सोनीपत हैमर थ्रो, प्रियंका सिंह चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद जेवलिन थ्रो, ज्योति भिवानी और मोनिका झज्जर 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, पूजा चरखी दादरी और तनू हिसार हैपटाथलान इवेंट, मोहित कुमार सोनीपत, परवीन कुमार सोनीपत, सुमित चहल जींद, कपिल रायका सोनीपत और लक्ष्यद्वीप हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन करने का कार्य करेंगे। नेशनल गेम्स में हरियाणा की टीम में टीम कोच एवं मैनेजर जितेंद्र बांगर पंचकूला, जसवंत सिवाच जींद, बीरबल दूहन जींद, विकास गहलावत सोनीपत और रिंकू सांगवान हिसार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed