फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5176 samples taken in five days, every 29th person positive in investigation

पांच दिनों में लिए 5176 सैंपल, जांच में हर 29वां शख्स पॉजिटिव

Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
5176 samples taken in five days, every 29th person positive in investigation
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले में पिछले पांच दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में सुधार आया है। सोमवार को जिले में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 72 मरीज ठीक हुए। अब जिले में सिर्फ 255 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2449 और डिस्चार्ज होने वाले 2173 मरीज हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले पांच दिनों में 5176 सैंपल जांच हुई, इनमें 173 संक्रमित मिले, यानि जांच में हर 29वां शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार सोमवार तक कुल 78548 लोगों के सैंपल जांचे गए। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल 85 लोग अस्पतालों में भर्ती है, जबकि 170 को होम आइसोलेट किया गया। सोमवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट घटकर 88.7 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 7136 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 13299 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8398 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। वहीं, 680 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित : सोमवार को बहादुरगढ़ के नेताजी नगर, बालौर, कसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-9, दयानंद नगर, लोवा कलां, सेक्टर-6 और शंकर गार्डन शामिल हैं। इनके अलावा झज्जर के गांव डावला, बातरा, धनीरवास, दमदमा मोहल्ला, दादरी तोय, सिवाना, बाकरा, आदर्श नगर, बाढ़सा, बादली में संक्रमित मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed