फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस ने शहर व गांवों में फ्लैग मार्च निकाला

पुलिस ने शहर व गांवों में फ्लैग मार्च निकाला

Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शहर व गांवों में  फ्लैग मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने शहर और ग्रामीण एरिया में फ्लैग मार्च किया। डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर दादरी से गांव रावलधी, मिर्च, सांवड़, सांजरवास, रानीला, नया गांव, अचीना, लोहरवाड़ा व समसपुर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवान भी शामिल रहे। डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सबका सहयोग जरूरी है। लोगों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना एवं उनमें सुरक्षा की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस व जनता के बीच परस्पर तालमेल का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed