फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सब्जी मंडी के पास मिला सफाईकर्मी का शव

सब्जी मंडी के पास मिला सफाईकर्मी का शव

Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास मिला सफाईकर्मी का शव
सब्जी मंडी के पास मिला सफाईकर्मी का शव
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद में डीसी रेट पर कार्यरत एक सफाई कर्मी का शव सब्जी मंडी के पास मिला है। उसकी मौत के क्या कारण रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाग वाला मोहल्ला के पास रहने वाला विकास काफी दिनों से नगर परिषद में डीसी रेट पर सफाई कर्मी के तौर पर कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह भी वह घर से निकला था लेकिन इसके बाद वह सब्जी मंडी के पास बेसुध पाया गया। यहीं पर उसकी मौत हो गई। थाना शहर से जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करके उसके शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि विकास की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण रहे, इस बारे में जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed