फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वैर-भाव को भूलाकर सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करें: राजेंद्र दास

वैर-भाव को भूलाकर सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करें: राजेंद्र दास

Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
वैर-भाव को भूलाकर सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करें: राजेंद्र दास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। मनुष्य का पूरा जीवन ईर्ष्या, छल में बीत जाता है। मुनष्य को आपसी बैर भाव छोड़कर हमेशा सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि हमें सभी को एक दिन यह संसार छोड़कर जाना है। यह बात वीरवार को गांव माजरा में स्थित जटेला धाम आयोजित सत्संग कार्यक्रम में स्वामी नित्यानंद महाराज जटेला धाम आश्रम माजरा दूबलधन के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र दास ने श्रद्धालुओं पर प्रभु नाम की बरसात करते हुए कही। महंत राजेंद्र दास ने सत्संग करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में किए गए पुण्यों व दान को याद न रखते हुए इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि कोई पाप या अधर्म हमारे अपने हाथों से न तो हो और न ही हम किसी भी प्रकार इसका हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि हम सभी में परमात्मा का वास है लेकिन उससे मिलाने का सबसे सरल व सुगम माध्यम सत्संग व संतों का आश्रय होता है। उन्होंने कहा कि सच्चे संत हमेशा मानव को कल्याण का रास्ता दिखाते है। मुनष्य हमेशा प्रभु से प्रेम करें और पाखंडों से सदैव दूर रहे। संत राजेंद्र दास ने कहा कि जिस तरह भक्त को भगवान के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए उसी प्रकार भगवान भी अपने सच्चें भक्तों के प्रति हमेशा समर्पित रहते है, इसलिए सभी को भगवान में आस्था रखनी चाहिए। गुरुवाणी का वर्णन करते हुए कहा कि जिस तरह हवा हमेें दिखाई नही देती है। लेकिन जब वह जोर से चलती है तो बडे़-बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंकती है। ठीक उसी प्रकार सतगुरु की रहमत भी हमें दिखाई नही देती। लेकिन यदि हमें उन पर पूर्ण विश्वास है तो हमारा बड़े-बड़े से कार्य भी क्षण भर में दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed