फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंत्री धनखड़ ने पिलाई पोलियो ड्राप्स, तीन दिन चलेगा अभियान

मंत्री धनखड़ ने पिलाई पोलियो ड्राप्स, तीन दिन चलेगा अभियान

Mon, 11 Mar 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मंत्री धनखड़ ने पिलाई पोलियो ड्राप्स, तीन दिन चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं समय की आवश्यकता है समय के साथ यह भविष्य में अधिक बेहतर बनेंगी। उन्होंने यह बात रविवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग को मिली पांच नए एंबुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाने तथा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ पीएम जय प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलने से देश के 10 करोड़ परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला में एम्स-टू और 2035 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को देखकर खुशी मिलती है कि इस इलाके में तेजी से स्वास्थ्य सेवाएं विकसित हुई है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में यह पांच नए एंबुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस) सुधार की कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पांच नई एंबुलेंस मिलने के लिए बधाई भी दी। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि झज्जर जिला में पांच नए वाहनों के साथ-साथ एंबुलेंस की संख्या 14 हो गई है।


1,36,960 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी ड्रॉप्स
10 मार्च को चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला में 0 से पांच वर्ष आयु के 1,36,960 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला में 596 फिक्स बूथ, 70 मोबाइल टीम व 20 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, गोसेवा आयोग के सदस्य संत सुरहेती, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला पार्षद सीमा दहिया, प्रकाश माजरा, ओमबीर, अशोक राठी के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम शिखा, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप, डॉ. रणबीर गोठवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed