फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जमकर हुई परीक्षा केंद्रों पर नकल, चेयरमैन फ्लाइंग ने बनाए 21 नकलची

जमकर हुई परीक्षा केंद्रों पर नकल, चेयरमैन फ्लाइंग ने बनाए 21 नकलची

Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जमकर हुई परीक्षा केंद्रों पर नकल, चेयरमैन फ्लाइंग ने बनाए 21 नकलची
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवक उत्तर पुस्तिका छोड़कर भागे
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा करवाने के लाख प्रयास किए गए हो, लेकिन परीक्षाओं के दौरान नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहरी क्षेत्र में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी धारा 144 की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिले में बारहवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा के दौरान शनिवार को 21 नकलची पकड़े गए हैं। वहीं दो युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। उड़नदस्तों ने जब उनके फोटो मिलाने के लिए कहा तो वे उत्तर पुस्तिका छोड़कर भाग गए। जबकि दुजाना व बहादुरगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर दो शिक्षकों को भी रिलीव कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नकल किस हद तक चल रही है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। जिले में बारहवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा 45 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक परीक्षाओं को आयोजन किया जा रहा है। एक दिन दसवीं और एक दिन बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। शिक्षा नकल रहित परीक्षाओं के लिए झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ के प्रश्न पत्र उड़नदस्ते, डीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इनके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के उड़नदस्ते अलग हैं। सभी उड़नदस्ते परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस को भी करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। लेकिन परीक्षार्थियों के साथ नकल करवाने आए युवकों को रोकने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शहरी क्षेत्र में तो पुलिस की पीसीआर भी परीक्षा केंद्रों का दौरा करती नजर आई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के उड़नदस्ते ने पकड़े 12 नकलची
हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान विभिन्न उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 21 नकलची पकड़े हैं। इनमें 12 नकलची बहादुरगढ़ के उपमंडल उड़नदस्ते ने पकड़े हैं। जीपीएस स्कूल वत्स कॉलोनी बहादुरगढ़ में रवींद्र कुमार शिक्षक को उड़नदस्ते ने रिलीव करवा दिया है। जबकि दुजाना के स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर चार नकलची पकड़े गए और वहां से शिक्षक मनोज को रिलीव कर दिया गया है। वहीं लडायन गांव के परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन के उड़नदस्ते ने एक नकलची पकड़ा है।

भदानी स्कूल में दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
भदानी गांव के परीक्षा केंद्र पर दो युवक दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। जब बोर्ड का प्रश्न पत्र उड़नदस्ता वहां पहुंचा और उन्हें जब दो बच्चों पर शक हुआ तो उनके फोटो मिलने के लिए सीट मंगवाई तो वे वहीं पर उत्तर पुस्तिका छोड़कर भाग गए। उसके बाद उड़नदस्ते ने दोनों परीक्षार्थियों के केस बना दिये। जबकि दो अन्य परीक्षार्थी भी नकल करते हुए पकड़ गए हैं। इस परीक्षा केंद्र पर चार परीक्षार्थियों के केस बनाए गए हैं।

............
झज्जर जिले के परीक्षा केद्रों पर 21 नकलची पकड़े गए हैं। जबकि दो शिक्षकों को रिलीव किया गया है और दो युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। वे परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका छोड़कर फरार हो गए हैं।
ईश्वर सिंह नागर, प्रश्न प्रत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed