{"_id":"5c6aff5cbdec2211d240c779","slug":"51550516060-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल पर रहते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया। प्रेस सचिव संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि सभी कर्मचारियों की एक ही आवाज है कि मांगे पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म होगी। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 3 दिन हड़ताल को और आगे बढ़ाने के लिए एनएचएम नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए धरना स्थल से श्रीराम पार्क चौक, छिक्कारा चौक से कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर जाकर शहीद भगतसिंह को नमन करते हुए आम जनता के बीच सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सोमवार की अध्यक्षता करते हुए 18 साल पहले लगी एएनएम बुल्ली देवी ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट हैं हम इसको सहन नहीं करेंगे। हड़ताल में आयुष से डॉ. महेश सैनी, चालक कृष्ण कुमार, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. प्रदीप, डॉ. संदीप वत्स, डॉ. अजय, आचार्य बलदेव, शमशेर कोषाध्यक्ष, प्रधान कृष्ण मल्हान, राजबीर, यशपाल आर्य, अनील शर्मा, आयुष से पुष्पा देवी, संजय सलाहकार, विनोदबाला, सतवंती देवी मनीषा देशवाल, प्रेमस्मृति,व अन्य साथी मौजूद रहे।
भूख हड़ताल आज से
जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य व महासचिव गुलशन भटनागर ने बताया कि 19 फरवरी से हड़ताल का समय बढ़ा दिया गया है और कर्मचारी 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसी प्रकार जब तक मांग पूरी नहीं जाती भूख हड़ताल चलती रहेगी।