{"_id":"5c1ea727bdec2256a7705257","slug":"51545512743-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर महिला से ठगी का प्रयास, शातिर बोला आपकी लगी है 25 लाख की लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर महिला से ठगी का प्रयास, शातिर बोला आपकी लगी है 25 लाख की लॉटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हैलो..हम केबीसी से बोल रहे हैं। आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। आपको यह राशि पाने के लिए हमें कुछ दस्तावेजों की जानकारी और चार्ज देना होगा। बहादुरगढ़ निवासी एक महिला के मोबाइल नंबर पर कुछ इस तरह की कॉल आई। महिला भी लालच में फंस गई और उसने राशि लेने के लिए कॉल करने वाले युवक से बातचीत शुरू कर दी। जब राशि पाने के लिए कॉल करने वाले ने महिला से पहले खाते में 10 हजार रुपये जमा कराने को कहा तो महिला को संदेह हुआ और वह ठगी का शिकार होने से बच गई।
यह घटना लाइनपार की निवासी अंशु पत्नी सुरेंद्र के साथ घटित हुई। गत 19 दिसंबर को अंशु के मोबाइल पर एक व्हाटसएप कॉल आई। जिसमें कहा गया कि केबीसी ने पांच हजार सिम का लकी ड्रा कराया था। पांच हजार में से 15 नंबरों का चयन किया गया, इसमें आपका नंबर भी शामिल है और आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। लॉटरी की राशि पाने के लिए आप व्हाट्सएप कॉल कर बैंक के मैनेजर सुंदर सिंह से बात करें। कॉल करने वाले ने लॉटरी का नंबर 065 और उक्त फर्जी मैनेजर का नंबर भी दिया गया।
अंशु ने उक्त नंबर पर व्हाटसएप पर कॉल की। खुद को सुंदर सिंह बताने वाले उक्त शख्स ने भरोसा जीतने के लिए कुछ वीडियो रिकार्डिंग और एक आधार कार्ड भेजा। उसने अंशु से कहा कि हम आज आपको दस लाख दे पाएंगे बाकी शेष राशि दो दिन में दी जाएगी। इसके बाद फोन कट जाता है। कुछ देर बाद फिर उसकी कॉल आई और कहा कि मनी ट्रांसफर करने का चार्ज लगता है। दस हजार लगेंगे, आप पहले उसके खाते में यह राशि जमा करा दें। उसने खाता नंबर भी भेज दिया। उक्त शातिर के बार-बार पैसे जमा कराने की बात सुनकर महिला को संदेह हुआ, फिर उससे कहा कि आप अपना एड्रेस दे दो, मैं वहां आकर पैसे जमा करा दूंगी और वहीं से लॉटरी के पैसे कलेक्ट कर लूंगी। इसके बाद उक्त शख्स का कोई फोन नहीं आया। बाद में जब आधार कार्ड की जांच की गई तो नंबर गुजरात की एक लड़की का पाया गया। जबकि जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, वो बंद आ रहा है। बकौल अंशु, इस संबंध में वह पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
पिछले महीने भी हुई थी ऐसी वारदात
इलाके में पिछले महीने भी एक ऐसी वारदात हुई थी। तब केबीसी के नाम पर 25 लाख की लॉटरी लगने के नाम पर रोहद स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर दीपक राय को शिकार बनाया गया था। दीपक तो शातिरों के झांसे में आकर 60 हजार रुपये गंवा बैठा था।
अधिकारी बोले
लाइनपार थाने के कार्यवाहक प्रभारी एएसआई सुभाष ने कहा कि इस संबंध में फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक रहें और किसी के झांसे में न आएं।