{"_id":"5c115c93bdec22413d18ff7e","slug":"51544641683-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्कूली बस से टकराई ऑल्टो कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्कूली बस से टकराई ऑल्टो कार, एक घायल
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। कांहड़ा टी-प्वाइंट पर बुधवार दोपहर एक स्कूली बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑल्टो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव असावरी स्थित एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी। जब बस कांहड़ा टी-प्वाइंट पर पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही एक ऑल्टो कार बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई। हालांकि कार सवार घायल हो गया और लोगों ने उपचार के लिए उसे कादमा पीएचसी में भर्ती कराया। इसके तुरंत बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।