फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क किनारे डाली जा रही ड्रेन की गंदगी, ग्रामीणों में रोष

सड़क किनारे डाली जा रही ड्रेन की गंदगी, ग्रामीणों में रोष

Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे डाली जा रही ड्रेन की गंदगी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
बहादुरगढ़। सांखोल से बराही की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर पिछले कुछ समय से वेस्ट जुआ ड्रेन की गंदगी डाली जा रही है। इससे इस मार्ग पर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ कचरा फैला है। वातावरण दूषित होने के चलते लोगों का यहां से गुजरना परेशानी भरा हो गया है। सांखोल के लोगों का कहना है कि ड्रेन के नवीनीकरण के नाम पर गांव को गंदगी से पाट दिया गया है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और उन्हें दूषित वातावरण से मुक्त कराए।
पिछले कुछ महीने से गांव सांखोल से लेकर सेक्टर-9 तक वेस्ट जुआ ड्रेन का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। शहर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट गांव सांखोल के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ड्रेन (गंदे नाले) की गंदगी निकालकर गांव सांखोल के ही खाली क्षेत्र में डाली जा रही है। सांखोल मोड़ से बराही फाटक तक जाने वाले मार्ग पर तो हालात बेहद गंभीर हैं। करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क के दोनों तरफ पिछले करीब पांच महीने से लगातार ड्रेन की गाद-गंदगी डाली जा रही है। अब यहां हालात ये हैं कि हर समय असहनीय दुर्गंध व धूल उठी रहती है। गांव सांखोल के लोगों व मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी गंदगी डाली गई तो गांव के कुछ लोगों में रोष पनप गया।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपक व कुलबीर राठी ने कहा कि ड्रेन का नवीनीकरण चल रहा है ये अच्छी बात है, लेकिन किसी एक विकास कार्य के लिए दूसरी समस्या पैदा कर दी जाए वो उचित नहीं। इस प्रोजेक्ट को बनाते समय पहले ही तय करना चाहिए था कि ड्रेेन की गंदगी कहां डालनी है लेकिन यहां तो जहां खाली जमीन दिखती है वहीं गंदगी डाली जा रही है। गंदगी के कारण उनके गांव में तो हालात खराब हो गए हैं। फाटक की ओर जाने वाले मार्ग को बिल्कुल कूड़े की कूरड़ी बना दिया गया है। पहले सुबह-शाम लोग इस मार्ग पर टहल लेते थे। युवा सुबह के समय दौड़ लगाते थे, अब गंदगी डाले जाने के कारण यहां कोई नहीं आता। वैसे भी यह मुख्य मार्ग है। रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से आते जाते हैं। इन राहगीरों को भी दूषित माहौल से होकर गुजरना पड़ता है। गांव वालों को अपने खेत में पहुंचने तक भी जद्दोजहद करनी पड़ती है। गंदगी को देखकर अब तो सफाई वाले भी यहां गंदगी डालने लगे हैं। भारत सरकार की स्वच्छता मुहिम हमारे गांव में पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करे। इस संबंध में वे जल्द ही सीएम विंडो में शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से करेंगे बात
हां, गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। जिस जमीन पर गंदगी डाली जा रही है, वह नगर परिषद की है। कई बार ठेकेदार को गंदगी डालने से मना भी किया गया है। अब फिर से इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे।
-हुकम सिंह
सरपंच, गांव सांखोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed