फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सक्षम परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

सक्षम परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सक्षम परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
झज्जर। खंड झज्जर में आयोजित होने वाली सक्षम परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षक के रूप में जिला सक्षम नोडल अधिकारी सुदर्शन पुनिया और उपजिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र दहिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्होंने बताया की इस परीक्षा के लिए ग्रे मैटर इंडिया के द्वारा 50 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों के तीसरी कक्षा के 509 पांचवीं के 596 और सातवीं कक्षा के 641 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे।

इस परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए 67 व्यावसायिक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई कि किस प्रकार से नकल रहित परीक्षा का सफल संचालन करना है। प्रशिक्षण उपरांत सभी सुपरवाइजर को परीक्षा सामग्री भी वितरित कर दी गई। नोडल अधिकारी सुदर्शन पुनिया ने बताया कि ये परीक्षा सुबह 9:30 से दोहपर 12:00 तक आयोजित होगी। जिसमें पहले हिंदी तथा बाद में गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। कक्षा तीसरी के विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका पर ही सही उत्तर पर घेरा बनाकर उत्तर देंगे जबकि पांचवीं और सातवीं के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर अपने उत्तर देंगे। जिला झज्जर के चार खंड पहले ही सक्षम का दर्जा हासिल कर चुके हैं। खंड के सक्षम होते ही पूरा जिला झज्जर हरियाणा का पहला सक्षम जिला हो सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल सत्य से सक्षम होना है। सक्षम होना या न होना अलग बात है लेकिन परीक्षा की पवित्रता पहली आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed