फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोल्हावास गांव के बीपीएल परिवारों को 50 रुपये मासिक किश्त पर मिलेगा बिजली कनेक्शन

कोल्हावास गांव के बीपीएल परिवारों को 50 रुपये मासिक किश्त पर मिलेगा बिजली कनेक्शन

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोल्हावास गांव के बीपीएल परिवारों को 50 रुपये मासिक किश्त पर मिलेगा बिजली कनेक्शन
कोल्हावास के बीपीएल परिवारों को 50 रुपये मासिक किश्त पर मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली निगम ने सौभाग्य योजना की शुरुआत जिले के गांव कोल्हावास से की है। इसके तहत गांव के बीपीएल परिवारों को 50 रुपये की मासिक किश्त पर निगम बिजली कनेक्शन देगा। यह राशि दस माह तक मासिक बिल में जोड़कर भेजी जाएगी। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के लोगों को कनेक्शन देने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस योजना के तहत गांव के हर घर में मीटर लगाने के लिए निगम के अधिकारी भी बुधवार को गांव पहुंचे और आवेदन भी मांगे। इन आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निगम ने मीटर लगाकर 10 आवेदकों को कनेक्शन भी जारी कर दिए हैं।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बिजली निगम ने चरखी दादरी जिले में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को निगम 500 रुपये में बिजली कनेक्शन दी जाएगी। इसके लिए भी यह राशि एकमुश्त न लेकर 50 रुपये मासिक किश्तों में ली जाएगी। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि बौंदकलां ब्लॉक के गांव कोल्हावास में करीब 60 घर ऐसे हैं जिनमें अभी बिजली कनेक्शन नहीं है। गांव में करीब 225 बिजली मीटर पहले लगे हुए थे और 32 मीटर नए लगाए गए हैं। इस योजना के तहत करीब 42 आवेदन अब तक निगम अधिकारियों के पास पहुंचे चुके हैं। एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन मिलने के चार से पांच दिन के अंदर उपभोक्ता के घर मीटर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशों पर यह स्कीम शुरू की गई है। इसका मकसद हर घर में बिजली कनेक्शन मुहैया कराना है। कोल्हावास गांव को इस स्कीम के लिए चयनित किया गया है और अब तक करीब 10 मीटर गांव में लगा भी चुके हैं। 40 से 45 आवेदन फॉर्म अब तक हमारे पास आए हैं।
- अमनदीप सिंह, एसडीओ, बौंदकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed