फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आदमपुर में एनएसएस का सात दिवसीय कैंप शुरू

आदमपुर में एनएसएस का सात दिवसीय कैंप शुरू

Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर में एनएसएस का सात दिवसीय कैंप शुरू
राष्ट्रीय सेवा योजना से सार्वभौमिक विकास संभव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जनता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का वीरवार को गांव आदमपुर दाढ़ी के बालानाथ योगाश्रम में सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। मुख्यातिथि योगानंद योगी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. यशवीर सिंह व प्रोफेसर रोशन लाल ने बताया कि शिविर में रोजाना स्वयंसेवकों को विविध विषयों की जानकारी दी जाएगी। योगानंद ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें हर कदम पर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने गांयत्री मंत्र के जाप द्वारा इसके महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस मंत्र से मानसिक क्षय को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सार्वभौमिक विकास संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों को मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक व व्यवसायिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि यह योजना अनुशासन, शालीनता व देशप्रेम की भावना का विकास करती है। शिविर में मुख्य रूप से स्वयंसेवक सत्येंद्र, मोहित, सुमित, अंकित, दीपक, प्रवीन, विनय आदि की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed