{"_id":"5973ad1e4f1c1b0f488b45a3","slug":"51500753182-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोचरान भूमि को मुक्त कराने के लिए गोभक्तों ने किया अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोचरान भूमि को मुक्त कराने के लिए गोभक्तों ने किया अनशन शुरू
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
गोचरण भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आंदोलन चला रहे परम गोभक्त संत गोपालदास के समर्थन में बहादुरगढ़ के गोरक्षक एवं गोसेवक भी उतर आए हैं। शनिवार को उनके समर्थन में गोरक्षक सेना बहादुरगढ़ ने अनशन शुरू कर दिया। गोभक्तों ने चेतावनी दी कि जब तक गोचरण भूमि कब्जा मुक्त नहीं होती, अनशन जारी रहेगा।
रोहतक-दिल्ली रोड पर स्थित छोटूराम धर्मशाला के पास शनिवार की सुबह गोरक्षक सेना बहादुरगढ़ ने धरना शुरू कर दिया। जबकि संस्था के अध्यक्ष नवीन दलाल, सनी दलाली, टीनू गुलिया, सोनू, मनजीत छिल्लर, सचिन, मोहित, रवि, रमेश राठी, विश्वदीप, छोटू, नवीन, अमन गुलिया, देव, हरीश व सोनू आदि भूख हड़ताल पर बैठे। इनके समर्थन में गोउपचार केंद्र सांखोल के प्रधान रमेश राठी, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष संजीव मलिक सहित कई अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे।
अनशन पर बैठे नवीन दलाल ने कहा कि गोचरण भूमि पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं और गोवंश मजबूरन दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अनदेखी के चलते अकाल मौत का ग्रास बन रहा है। वैसे तो हम गाय को मां मानते हैं, मगर देश में सबसे ज्यादा दुर्गति गोवंश की हो रही है। गोवंश के संरक्षण और गोचरण भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर संत गोपालदास लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। अभी रोहतक मगर सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही।