फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जनस्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर जताया रोष

जनस्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर जताया रोष

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर जताया रोष
न्यूनतम वेतन की मांग के लिए जताया रोष
विज्ञापन

बाढड़ा।
पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन के अनुबंधित कर्मचारियों की बैठक ढिगावा रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता अमरजीत कादमा ने की। इसमें कर्मचारियों ने सरकार की ओर से न्यूनतम वेतनमान लागू ना किए जाने पर रोष जताया।

उन्होंने कहा कि सरकार अनुबंधित कर्मियों को न्यूनतम वेतन ना देकर उनका शोषण कर रही है। इससे अनुबंध कर्मियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में अनुबंधित कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर हरियाणा सरकार से जल्द से जल्द न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीघ्र न्यूनतम वेतनमान लागू नही किया तो अनुबंध कर्मी मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होगें। इस मौके पर जगवीर हड़ौदी, प्रताप शर्मा, सोमबीर बेरला, महाबीर हड़ौदी, राजेश बेरला, रामसिंह ऊण, राजेन्द्र कादमा, विनोद जेवली, संजय भारीवास, बलवान काकड़ौली,सूरत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed