फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   51 thousand new families came under poverty in 10 months

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 महीने में गरीबी के दायरे में आए 51 हजार नए परिवार

Wed, 06 Dec 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
51 thousand new families came under poverty in 10 months
झज्जर। सरकार भले ही गरीबी कम करने के दावे करती है लेकिन जिले में हालात दूसरे है। यहां 10 महीने में गरीबों की संख्या 51 हजार 989 बढ़ गई। परिवार पहचान पत्र के आंकडे तो यही बयां कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 84948 बीपीएल परिवार थे जबकि नवंबर में ये आंकडा बढ़कर एक लाख 36 हजार 937 पहुंच गया।
विज्ञापन




परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय 2 लाख 67 हजार 353 परिवार है। इसमें 10 लाख 72 हजार 382 सदस्य हैं। इनमें से फिलहाल एक लाख 36 हजार 937 परिवार गरीब परिवार की श्रेणी में। इन परिवारों में कुल 5 लाख 24 हजार 512 सदस्य हैं। इस की शुरुआत में जनवरी माह में इन गरीब परिवारों की श्रेणी में केवल 84 हजार 948 परिवार थे। जिनमें कुल 3 लाख 21 हजार 459 सदस्य थें। यानी 10 माह में ही जिले में गरीब परिवारों की संख्या 51 हजार 989 बढ़ गई है। इसमें अंत्योदय अन्न योजना परिवारों की संख्या 7987 है जिनमें सदस्यों की संख्या 26120 है। गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की संख्या 128950 तथा इसके परिवार के सदस्यों की संख्या 498392 है। यानी गरीबी रेख से नीचे के परिवाराें की संख्या सबसे ज्यादा है। परिवार पहचान पत्र लागू होने के बाद जनवरी से अब तक 51 हजार परिवारों ने अपनी आमदनी 1.80 लाख से कम सत्यापित कराई है। इसके बाद यह परिवार और एसबीपीएल की श्रेणी में आए हैं। इस श्रेणी में आने के बाद इन परिवारों को कम दाम में सरकारी राशन मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ गई परिवार और सदस्यों की संख्या

सरकार ने बीपीएल परिवारों की आय का पैमाना 1.20 लाख से बढ़कर 1.80 लाख कर दिया है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र बनाते समय अधिकतर लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र अलग-अलग बनवा लिए। मसलन पहले एक संयुक्त परिवार में तीन लड़के थे और अब उनकी शादी हो गई तो परिवार द्वारा चार अलग-अलग राशन कार्ड बनवा लिए हैं। ये भी गरीब परिवारों की संख्या बढ़ना भी एक वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनवरी और नवबंर में राशन कार्ड

जिला राशन कार्ड सदस्य नवंबर 2023) राशन कार्ड सदस्यों की संख्या (जनवरी 2023)



झज्जर 136937 524512 84948 321459

ब्लाॅकवार पीपीपी परिवारों की संख्या

बादली ग्रामीण 21094



बहादुरगढ़ ग्रामीण 51177

बहादुरगढ़ शहरी 54881



बेरी ग्रामीण 30361

बेरी शहरी 4297



झज्जर ग्रामीण 29569

झज्जर शहरी 13346



माछरौली ग्रामीण 14946

मातनहेल ग्रामीण 31306



साल्हावास ग्रामीण 16369
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed