फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 and 1000 rupees changed in bank, 2.50 lacs rupees, not received, Bahadurgarh

पोती की शादी के लिए बैंक के धक्के खा रहा बुजुर्ग

Wed, 23 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
500 and 1000 rupees changed in bank, 2.50 lacs rupees, not received, Bahadurgarh
नोटबंदी - फोटो : bureau

नोटबंदी के कारण कालेधन वालों को परेशानी हो या न हो, लेकिन शादी-विवाह वाले परिवार बेहद परेशान हैं। बैंकों से रुपये न निकलने के कारण इन परिवारों के कामकाज नहीं हो पा रहे। मंगलवार को भी एक बुजुर्ग अपनी पोती के विवाह के लिए बैंक में रुपये न निकलने से व्यवस्था को कोसता नजर आया।

विज्ञापन


नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी निवासी बलराज सिंह का कहना है कि मार्च में लोन लेकर उसने कॉपरेटिव बैंक में रुपये जमा कराए थे, ताकि पोती की शादी में काम आ सकें। अगले महीने उसकी पोती की शादी है, समय बेहद कम रह गया है। इसलिए खरीदारी करनी है। मगर रुपये न होने के कारण बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


उसे तो सरकार द्वारा विवाह वाले परिवार को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई दिनों से बैंक में चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन रुपये नहीं निकाले जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को खाते से केवल चार हजार रुपये ही निकल पाए। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन में वह 24 हजार रुपये ही निकाल पाए हैं। बैंक में जाते हैं तो अधिकारी कहते हैं कि रुपये नहीं हैं। कभी रुपये होते हैं तो कहते हैं कर्मचारी कम हैं, बाद में आना।


उन्होंने बताया कि एक-एक दिन उनके लिए बेहद कीमती है। शादी-विवाह में बेहद काम होते हैं, लेकिन रुपये नहीं होने के कारण कोई भी काम ठीक से नहीं हो पा रहा। स्वर्णकार, कपड़े वाले रुपये जमा न होने के कारण काम करने से इन्कार कर रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर लगाकर परेशान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शादी-विवाह वाले परिवारों की समस्या की ओर ध्यान दे और व्यवस्था दुरुस्त कराए, ताकि किसी के काम न अटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed