{"_id":"65357ea9e8dbdc5de4037854","slug":"5-boxers-from-jhajjar-included-in-indian-team-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4807-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय टीम में झज्जर के 5 मुक्केबाज शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय टीम में झज्जर के 5 मुक्केबाज शामिल
Mon, 23 Oct 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।भारतीय मुक्केबाजी टीम में पांच जिला झज्जर के मुक्केबाज शामिल हुए हैं, जिसमें दो लड़कियां, तीन लड़के भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई है। यह टीम आज से कजाकिस्तान में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसमें जिला झज्जर के पांच मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।
कोच हितेश देशवाल ने बताया कि गांव लावा माजरा निवासी भारत जून 92 किलो भार वर्ग, झज्जर शहर निवासी हेमंत सांगवान 80 प्लस, मुस्कान बेनीवाल 75 किलो बार वर्ग, राठी भापडोदा 86 किलख्वर्ग और मोहिनी गांव ढाकला 50 किलो भारवर्ग में खेलेंगे। कोच हितेश देशवाल भारतीय टीम में कोच नियुक्त हुए है। उनकी नियुक्ति पर लोगों में खुशी है और उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि यह पांचों खिलाड़ी बहुत ही मेहनती हैं और यह पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। उन्हें विश्वास है कि यह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर अपने देश लौटे और जिला झज्जर का और अपने गांव का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमबीर अहलावत और हरियाणा मुक्केबाजी के प्रधान सतपाल सिंधु, हरियाणा मुक्केबाजी खजांची प्रवीर गहलोत ने कोच हितेश देशवाल को बधाई दी।