फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   417 students took guidance in the career counselling seminar.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार में 417 विद्यार्थियों ने लिया मार्गदर्शन

Sun, 24 May 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
417 students took guidance in the career counselling seminar.
फोटो-85: एडमिशन व एजुकेशन फेयर में कैरियर संबंधी जानकारी लेते विद्यार्थी। स्रोत ट्रस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली रोड स्थित गौरैया पर्यटन केंद्र के सभागार में रविवार को मिलन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले इस एडमिशन एवं एजुकेशन फेयर में दिल्ली-हरियाणा के 417 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर कोर्स, दाखिला प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं संबंधी जानकारी ली। विद्यार्थियों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब कर जानकारी ली।
विज्ञापन

ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव सांगवान ने बताया कि एजुकेशन फेयर का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के बेहतर विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद काफी विद्यार्थी इस असमंजस में रहते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही मार्गदर्शन के अभाव में कई विद्यार्थी तनाव में भी आ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर नि:शुल्क कॅरिअर काउंसिलिंग सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

सेमिनार में दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक और बहादुरगढ़ समेत कई कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। ट्रस्ट निदेशिका ज्योति सांगवान ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार विस्तार से जानकारी प्राप्त की।


उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में आयोजित इस कॅरिअर काउंसिलिंग मेले का कुल 417 युवाओं ने लाभ उठाया। इस अवसर पर कोमल सहरावत, सुनीता दलाल, करिश्मा राठी, ललिता सांगवान, सोनू सोलंकी, नीतू राठी, तन्नू गहलावत, भावना, रेखा, पायल शर्मा, पारूल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed