{"_id":"5c968868bdec2213f754ee49","slug":"41553369192-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन की मरम्मत को लेकर तीन घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन की मरम्मत को लेकर तीन घंटे प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
लाइन की मरम्मत को लेकर तीन घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
झज्जर। शहर के गुरुग्राम रोड से 33 केवी पावर हाउस को जोड़ने वाली बिजली आपूर्ति की लाइन की मरम्मत के कार्य के चलते करीब तीन घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम की तरफ से लोगों के मोबाइल नंबरों पर पहले ही बिजली के कट को लेकर संदेश भेज दिया गया था। शनिवार की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली का कट लगाया गया था। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से कर्मचारियों को लाइन की मरम्मत वाले स्थान पर पहले ही भेज दिया गया था। सुबह ठीक आठ बजे बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। उसके बाद कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हर दिया। करीब 11 बजे तक कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया। उसके बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय होने वाले कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले गर्मी के सीजन को देखते हुए लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ताकि लोगों को गर्मी के सीजन में परेशानी न झेलनी पड़े।
............
शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम के सामने वाले पावर हाउस को आने वाली 33 केवी लाइन की मरम्मत के चलते तीन घंटे का पावर कट लगाया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
अनिल कुमार, जेई, बिजली निगम, झज्जर।