{"_id":"5c12b0aa42c7925d2336822b","slug":"41544728746-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणादायक पहल: गाम-राम के फैसले का राख्या मान, पांच ढोलकों की ताल पर ही बारातियों ने नाचकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणादायक पहल: गाम-राम के फैसले का राख्या मान, पांच ढोलकों की ताल पर ही बारातियों ने नाचकर मनाया जश्न
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। देश की ए ग्रेड महिला पहलवान विनेश फौगाट और जींद निवासी पहलवान सोमवीर राठी की शादी वीरवार देर शाम बलाली गांव में सादगीपूर्ण माहौल में हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली विनेश ने सेलिब्रिटी होने के बावजूद घर पर ही रीति-रिवाज के मुताबिक सोमवीर को वरमाला पहनाई। इस शादी में पंचायत के डीजे और पटाखों पर पाबंदी लगाने के फैसले का सम्मान किया गया। फौगाट फैमिली के आग्रह पर राठी परिवार करीब 100 बारातियों और पांच ढोल वालों के साथ ही विनेश को ब्याहने पहुंचे। बारातियों ने डीजे के शोर की बजाय ढोलक की थाप पर थिरक कर ही जश्न मनाया।
विनेश की शादी समारोह के लिए तैयारियों का दौर पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। वीरवार को बारात आनी थी और बारातियों के स्वागत की तैयारियों में फौगाट फैमिली सुबह से ही जुटी थी। विनेश की शादी की रस्में भी सामान्य ढंग से वीरवार को की गई। दोपहर को जहां भात-भराई की रस्म पूरी हुई तो वहीं शाम साढ़े पांच बजे बारात के पहुंचने पर लग्न की रस्म अदा की गई। करीब 100 लोगों की बारात को महावीर अखाड़ा में ठहराया गया। शाम सवा छह बजे लग्न की रस्म शुरू हुई और विनेश के परिजनों ने शगुन के रूप में सोमवीर को एक चांदी का सिक्का, एक रुपया और एक नारियल ही दिया। करीब आधे घंटे में यह रस्म पूरी हुई। इसके बाद सोमवीर घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए निकले। वहीं, गांव के सरपंच अमित ने फौगाट परिवार द्वारा लिए गए डीजे और पटाखे न बजाने के फैसले को सराहा। यह पहल बलाली के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी रही।
सांसद दुष्यंत सहित देने पहुंचे बधाई
स्टेज कार्यक्रम के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर पहुंचकर विनेश और सोमवीर को शादी की बधाई के साथ शगुन भी दिया। इसके कुछ देर बाद विधायक राजदीप फौगाट भी पहुंच गए। उनके अलावा सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह डीपी, कन्नी प्रधान सूरजभान, इनेलो पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका सहित कुछ अन्य राजनेता भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। 20 नवंबर 2016 को विनेश की चचेरी बहन गीता फौगाट की शादी हुई थी। गीता की शादी शहर की वाटिका में हुई थी और आमिर खान भी दंगल टीम सहित शादी के लिए गीता को बधाई देने पहुंचे थे। इसके विपरीत विनेश फौगाट की शादी गांव में ही की गई और इसमें कुछ नामी हस्तियां ही पहुंचीं। शादी समारोह में अपने पति पवन सहित पहुंची गीता फौगाट ने कहा कि विनेश ने सादगीपूर्ण तरीके से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी और इसलिए सामान्य ढंग से समारोह हुआ है। गीता ने हंसते हुए कहा कि मेहमानों की चहल-पहल के बीच मैं तो परिवार के साथ शादी का आनंद नहीं उठा पाई थी इसलिए विनेश का तरीका सही लगा।