{"_id":"5bec90eabdec224291205c4f","slug":"41542230250-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा भवनों का डाटा, फोटो भी खिचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा भवनों का डाटा, फोटो भी खिचेंगे
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के तमाम भवनों का डाटा अब ऑनलाइन दर्ज होगा। इसके साथ-साथ भवनों की फोटो भी खींची जाएगी। जी हां, सरकार ने शहरों को पूरी तरह से हाईटेक करने के लिए एक पोर्टल बनाया है। इस पर पूरे शहर के भवनों का डाटा व फोटो उपलब्ध होंगे। फिलहाल इसकी शुरूआती प्रक्रिया चल रही है। वीरवार को उक्त कंपनी की टीम बहादुरगढ़ का डाटा लेने के लिए नगर परिषद आएगी।
शहरों के भवनों का डाटा एक पोर्टल पर दर्ज कराया जाएगा। इस कार्य का टेंडर सरकार ने जयपुर की एक कंपनी को दिया है। इस पोर्टल पर मकान मालिक का नाम, क्षेत्रफल, कॉलोनी, मोहल्ला सहित पूरा विवरण दर्ज होगा। ड्रोन के जरिये उक्त कंपनी पूरे शहर के भवनों के फोटो भी लेगी। शुरूआती तौर पर पोर्टल का संचालन करने वाली टीम व परिषद के अधिकारी ही इस कार्य को करेंगे, बाद में इसे आमजन के लिए ओपन किया जाएगा। फिर हाउस होल्डर खुद भी आवेदन कर अपना डाटा उपलब्ध करा सकता है।
हर घर हाईटेक
खास बात ये कि डाटा दर्ज होने के बाद हरेक मकान मालिक को अपने भवन की एक यूनिक आईडी भी मिलेगी। ये यूनिक आईडी 16 से 20 डिजिट की रहेगी।
डाटा लेने के बाद खिचेंगे फोटोज
अभी यह प्रक्रिया शुुरूआती दौर में है। पहले तो संबंधित एजेंसी/कंपनी नगर परिषद बहादुरगढ़ से यहां का डाटा कलेक्ट करेगी। फिर उसका सर्वे करेगी। सर्वे के बाद दर्ज करेगी। फिर ड्रोन के जरिये भवनों के फोटो खींचेगी। इस प्रक्रिया को पूरी होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
दो साल तक कर सकेंगे आवेदन
जानकारी के मुताबिक, भू मालिक पोर्टल ओपन कर दिए जाने के बाद दो साल की अवधि तक आवेदन कर सकेंगे। उन्हें अपने पूरे मकान का विवरण अपने आवेदन में डालना होगा। पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित करने की डेट से लेकर अगले 10 सालों तक नियमों के अनुसार ठीक करने अथवा नक्शे की वॉयलेशन को नियमों के अनुसार करने की मोहलत दी जाएगी।
...तो अवैध निर्माणों पर भी लगेगी रोक
राज्य के लगभग हर शहर की निगम, परिषद में अवैध निर्माणों का मुद्दा छाया रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने ये योजना बनाई है। वैध कॉलोनियों में बने मकानों का डाटा ही दर्ज किया जाएगा। समय दर समय परिषद व एजेंसी की टीम पोर्टल पर दर्ज डाटे की जांच करती रहेगी।
आज आएगी टीम : ईओ
ऑनलाइन डाटा दर्ज होने से सभी को लाभ होगा। फिलहाल यह प्रक्रिया शुरुआती दौर में है। अभी सर्वे भी होगा। वीरवार को संबंधित एजेंसी की टीम नगर परिषद बहादुरगढ़ आएगी।
-अपूर्व चौधरी
ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़