फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूथ कांग्रेसियों ने सरसों खरीद को लेकर सौंपा ज्ञापन

यूथ कांग्रेसियों ने सरसों खरीद को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेसियों ने सरसों खरीद को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सरसों खरीद में किसानों को आ रही परेशानियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को सिलानी गेट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने तहसीलदार मनमोहन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान दीपक धनखड़ ने किया। वहीं, कार्यक्रम में झज्जर के प्रभारी शांतनू चौहान विशेष रुप से उपस्थित रहे।
धनखड़ ने कहा कि सरसों खरीद को लेकर शर्तों की आड़ में किसानों को परेशान किया जा रहा है। गिरदावरी के लिए किसान तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, जहां पर उन्हें पटवारी परेशान कर रहे हैं। सरकार को इस प्रकार की शर्तों को हटाना चाहिए। सरकार अगर वेरिफिकेशन चाहती तो केवल गांव के सरपंच से ही तस्दीक करवाए कि कितनी सरसों की किसान ने बिजाई की थी। वहीं प्रदेेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अपराध के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश तीसरे स्थान पर आ गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए । इस मौके पर उनके साथ यूथ कांग्रेस के उपप्रधान सोमबीर, अंकुर गुभाणा, दीपक देसवाल, संदीप जाखड़, देवेंद्र ग्रेवाल, रॉकी, अंकुश, अमरजीत, नवदीप, आनंद, अमित कोट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed