फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   व्यापारियों को दिया मौजूदा सरकार ने भयमुक्त माहौल : ग्रोवर

व्यापारियों को दिया मौजूदा सरकार ने भयमुक्त माहौल : ग्रोवर

Wed, 21 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को दिया मौजूदा सरकार ने भयमुक्त माहौल : ग्रोवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार ने व्यापारी वर्ग को भयमुक्त माहौल प्रदान किया है। आज व्यापारियों में आत्मविश्वास पैदा हुआ है और सरकार के इस कदम पर प्रदेश के व्यापारी 8 अप्रैल को रोहतक में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताएंगे। ग्रोवर मंगलवार को रेलवे रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला प्रांगण में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक नरेश कौशिक व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग भी मौजूद थे।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ग्रोवर ने कहा कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने एक सफलतम सकारात्मक परिवर्तन के साथ काम किया है। आज पूरे प्रदेश में पूर्व सरकारों के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में फर्क देखा जा सकता है जोकि भयमुक्त वातावरण साक्षात उदाहरण है। उन्होंने बहादुरगढ़ क्षेत्र के व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि जीएसटी और क्षेत्र के साथ से निकल रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे का सबसे ज्यादा लाभ बहादुरगढ़ क्षेत्र को मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारियों में सम्मेलन को लेकर पूरा उत्साह है। हलके के व्यापारी बढ़ चढ़कर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय गुप्ता, पार्षद अशोक गुप्ता, राजपाल शर्मा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम जगनिवास व डीईटीसी सेल्स कुलदीप सिंह मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed