फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर पहुंची दिल्ली, कॉमनवेल्थ के लिए दो दिन बाद जाएंगी आस्ट्रेलिया

झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर पहुंची दिल्ली, कॉमनवेल्थ के लिए दो दिन बाद जाएंगी आस्ट्रेलिया

Thu, 15 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर पहुंची दिल्ली, कॉमनवेल्थ के लिए दो दिन बाद जाएंगी आस्ट्रेलिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी मनु भाकर बुधवार को भारत लौट आई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बुधवार को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके चीफ कोच वेद प्रकाश पिलानिया, पिता रामकिशन भाकर, मां सुमेधा भाकर, भाई अखिल भाकर व उमेश कादियान मौजूद रहे।
झज्जर जिले के गांव गोरिया की रहने वाली मनु भाकर महज 16 साल की है। मनु ने मैक्सिको की रिजवी सीटी में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में दस मीटर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड पदक हासिल करने के साथ-साथ मिक्सड शूटिंग चैंपियनशिप में भी देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला है। मनु ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। मनु का कहना है कि उनका यह सफर आगे भी जारी रहेगा। बता दें की मनु भाकर ने 2018 में होने वाले यूथ ओलंपिक चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मनु अब 2018 में हाने वाले यूथ ओलंपिक में भी देश का परचम लहराएगी।
विज्ञापन


10 और 25 मीटर शूटिंग में हिस्सा लेंगी
आस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए देश की 15 महिला निशानेबाजों की टीम के साथ मनु भाकर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगी। वहां पर मनु भाकर 10 और 25 मीटर शूटिंग में हिस्सा लेंगी। मनु इस समय दिल्ली की करणी शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही हैं। आस्ट्रेलिया से लौटने के बाद ही मनु भाकर अपने गांव गोरिया आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में ये रहा प्रदर्शन
मनु भाकर एशियन चैंपियनशिप में भी रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। मनु ने अप्रैल 2016 से शूटिंग की प्रेक्टिस शुरू की थी। इसके बाद से ही मनु आगे ही बढ़ती चली गई। दो साल के अंतराल में ही मनु ने एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक हासिल किया, उसके बाद खेलो इंडिया में भी मनु ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed