फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान जनहित समिति ने खाद केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से जानीं समस्याएं

किसान जनहित समिति ने खाद केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से जानीं समस्याएं

Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
किसान जनहित समिति ने खाद केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से जानीं समस्याएं
किसान जनहित समिति ने किसानों से जानीं समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
किसान जनहित समिति ने शनिवार को सरकारी खाद की दुकान का दौरा किया। इस अवसर पर समिति प्रदेशाध्यक्ष सुनील पहलवान ने पुरानी अनाज मंडी गेट के निकट स्थित इफको केंद्र एवं पुराना बस स्टैंड केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगे किसानों से बातचीत की।

उन्होेंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को यूरिया किल्लत के चलते परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस तरह की लंबी लाइनें सिर्फ दादरी क्षेत्र में ही नहीं लगी हुई है बल्कि पूरे हरियाणा में ये ही हालात बने हुए है। किसान परिवारों को अपने परिवार के साथ यूरिया खाद पाने के लिए सारी रात भर लाइनों में लगना पड़ रह है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय, विभाग व खाद केंद्रों में कहीं भी तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आधार कार्ड पर मात्र पांच बैग ही यूरिया देने का नियम भी समझ से परे हैं जबकि किसानों को प्रति एकड़ इससे अधिक की जरूरत है। इस मौके पर प्रधान रामकिशन मिर्च, प्रधान शमशेर सिंह खातीवास, कृष्ण महराणा, पूर्व सरपंच टिकाण धर्मबीर, दादरी उपप्रधान सुंदर रासीवास, उमेद, राज सरूपगढ़, पूर्व सरपंच अचीना जयवीर व सत्ते, बाढड़ा हलका प्रधान बिल्लू बिलावल, मुकेश, पूर्व जिला पार्षद जगबीर बिलावल, पूर्व सरपंच इमलोटा धर्मबीर व सुरेश प्रधान तथा जगबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed